लखनऊ: एलडीए से 48 करोड़ की जालसाली के एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के तहत बनवाये गये स्मारकों, संग्रहालयों, संस्थाओं, पार्कों व उपवनों आदि की प्रबंध समिति से 48 करोड़ रुपए की जालसाजी करने वाले गिरोह के एक और प्रमुख सदस्य को गोमती नगर पुलिस ने मंगलवार को ताज होटल के समीप से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पे राइट सर्विसेज प्रा. …

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के तहत बनवाये गये स्मारकों, संग्रहालयों, संस्थाओं, पार्कों व उपवनों आदि की प्रबंध समिति से 48 करोड़ रुपए की जालसाजी करने वाले गिरोह के एक और प्रमुख सदस्य को गोमती नगर पुलिस ने मंगलवार को ताज होटल के समीप से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पे राइट सर्विसेज प्रा. लि. कंपनी के निदेशक नई दिल्ली निवासी सतीश चंद्र पांडे के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से कई बैंकों के फर्जी चेक, लेटर पैड आदि बरामद किये हैं।

विदित हो कि एलडीए के स्मारक, संग्रहालयों, संस्थाओं, पार्कों, उपवनों आदि की प्रबंध समिति के मुख्य प्रबंधक पवन कुमार ने जालसाजी के संदर्भ में मामला दर्ज कराया था। मामले को लेकर पुलिस ने गत सोमवार स्मारक समिति के लेखाधिकारी संजय सिंह, एलडीए के एजेंट शैलेंद्र उर्फ शैलू समेत 07 लोगों को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें: वाराणसी: अखिलेश के ईवीएम में हेराफेरी वाले बयान के बाद डीएम का बयान आया सामने, बैठक कर कही यह बात

संबंधित समाचार