UP Election 2022: अखिलेश यादव के EVM में धांधली के आरोप पर अनुराग ठाकुर और केशव प्रसाद मौर्य ने किया पलटवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलश यादव ने चुनाव रिजल्ट से पहले गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि ईवीएम चोरी और काउंटिंग में धांधली हो रही है। एग्जिट पोल्स आने के बाद अखिलेश ने इसे साजिश कहा है। वहीं अब सपा अध्यक्ष पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया …

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलश यादव ने चुनाव रिजल्ट से पहले गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि ईवीएम चोरी और काउंटिंग में धांधली हो रही है। एग्जिट पोल्स आने के बाद अखिलेश ने इसे साजिश कहा है। वहीं अब सपा अध्यक्ष पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने टिप्पणी की है कि अखिलेश नई हवा है, नई सपा है बताते थे। मैं कहता था कि दस मार्च का इंतजार कीजिए। पता चलेगा कि ये वही हवा है, वही सपा है, जनता जिनसे खफा है, मन बना लिया करना इनको दफा है। दस मार्च को अखिलेश कहेंगे कि ईवीएम बहुत बेवफा है। उन्होंने तो दस मार्च का भी इंतजार नहीं किया और कहने लगे कि ईवीएम बेवफा है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सात चरण के चुनाव होने से पहले अखिलेश ने कोई आरोप नहीं लगाए। एग्जिट पोल आए कि भाजपा बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है, उसके बाद उनके गुंडे, अपराधी, तथाकथित गठबंधन वाले साथी बौखलाए हुए हैं। वह माहौल खराब करना चाहते हैं।

पढ़ें- Apple ने लॉन्च किया iPhone SE 2022, जानें इसकी भारतीय कीमत

संबंधित समाचार