बरेली: 15 वर्ष के किशोर का लटका मिला शव, परिजनों का आरोप हत्या हुई है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। स्कूल के पड़ोस में एक बच्चे का शव फंदे से लटका मिला। शव को देखते ही आस-पास के लोगों में सनसनी फैल गई। परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। स्कूल के पड़ोस में एक बच्चे का शव फंदे से लटका मिला। शव को देखते ही आस-पास के लोगों में सनसनी फैल गई। परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की किसी ने हत्या कर शव फंदे से लटका दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

खल्लपुर रोड पर खाली प्लाट मे मिला शव
दरअसल, फरीदपुर के मठिया कस्बा के रहने वाले कृष्णपाल का 15 वर्षीय बेटा राजकुमार उर्फ ब्रिज प्रताप मंगलवार की शाम घर से खाना खाकर निकला था। काफी देर तक उन्होंने बेटे की तलाश की मगर उन्हें कोई सुराग नहीं मिला। बेटा रातभर घर नहीं लौटा। तलाश करने पर परिजनों को पता चला कि खल्लपुर रोड पर एक स्कूल के पास खाली पड़े प्लाट में उनके बेटे का शव एक निर्माणाधीन मकान से लटक रहा है। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक है 11 भाई बहन
परिजनों की माने तो मृतक 11 भाई बहन है जिसमें दो बहन और 9 भाई हैं। मृतक राजकुमार 7 वे नंबर पर था। मृतक के पिता झोलाछाप डॉक्टर है। वहीं परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: स्वयं सेविकाओं ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

 

 

संबंधित समाचार