टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने शुरू की ग्लांजा के नए संस्करण की बुकिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी प्रीमियम हैचबैक गाड़ी ग्लांजा के नए संस्करण के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने एक बयान में कहा कि ग्राहक इस मॉडल को ऑनलाइन या डीलर के जरिए 11,000 रुपये का भुगतान करके बुक कर सकते हैं। टीकेएम में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (बिक्री …

नई दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी प्रीमियम हैचबैक गाड़ी ग्लांजा के नए संस्करण के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने एक बयान में कहा कि ग्राहक इस मॉडल को ऑनलाइन या डीलर के जरिए 11,000 रुपये का भुगतान करके बुक कर सकते हैं। टीकेएम में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (बिक्री और रणनीतिक विपणन) अतुल सूद ने कहा कि, नई ग्लांजा उन लोगों के लिए है जो आधुनिक और किफायती विकल्प चाहते हैं। टोयोटा ग्लांजा 2019 में बाजार में आई थी। अब तक कंपनी ने घरेलू बाजार में 66,000 से अधिक ग्लांजा कारें बेची हैं।

इसे भी पढ़ें-

सेंसेक्स 369 अंकों की तेजी के बाद 53793 पर खुला, वहीं निफ्टी भी 16,000 के ऊपर

 

संबंधित समाचार