बुलंदशहर: तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने शिक्षक को रौंदा, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
बुलंदशहर। जिले के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जटवाई पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार शिक्षक को कुचल दिया। हादसे में शिक्षक की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां शिक्षक की मौत हो चुकी थी। गुस्साए गाववालों ने बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया। जिसके बाद सूचना …
बुलंदशहर। जिले के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जटवाई पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार शिक्षक को कुचल दिया। हादसे में शिक्षक की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां शिक्षक की मौत हो चुकी थी। गुस्साए गाववालों ने बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत किया। मृतक शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिकअप चालक को हाइवे पर स्थित 11 मील चौकी पर पकड़ लिया गया।
जहांगीराबाद के गांव जाटवाई निवासी योगेद्र सिंह (32) पुत्र जगवीर सिंह अपने घर से बाईक पर स्कूल जाने के लिए निकला था। जैसे ही वो सड़क पार कर रहा था, तभी बुलंदशहर की तरफ से तेज रफ्तार की पिकअप ने उसे टक्कर मार दीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि योगेंद्र की मौके पर हीं मौत हों गई। मौत की खबर सुनते ही घरवालों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, मृतक योगेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़ गया है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि पिकअप के ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। मृतक के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया हें।
पढ़ें-चोटिल क्रेसीकोवा ने इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट से नाम लिया वापिस
