बहराइच: विश्व महिला दिवस पर क्रिकेट मैच का किया गया आयोजन, विजयी टीम के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विश्व महिला दिवस के अवसर पर आरपीएस इंटर कॉलेज जरवल रोड की ओर से क्रिकेट मैच कराया गया। विजयी टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार साइकिल देकर छात्र का हौसला बढ़ाया गया। जरवल विकास खंड के जरवल रोड में स्थित आरपीएस इंटर कालेज के प्रबंध समिति और …

बहराइच। विश्व महिला दिवस के अवसर पर आरपीएस इंटर कॉलेज जरवल रोड की ओर से क्रिकेट मैच कराया गया। विजयी टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार साइकिल देकर छात्र का हौसला बढ़ाया गया।

जरवल विकास खंड के जरवल रोड में स्थित आरपीएस इंटर कालेज के प्रबंध समिति और शिक्षकों की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। महिला दिवस पर क्रिकेट टीम आरपीएस पांच और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस की टीम ने चार ओवर में बिना विकेट खोए 40 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीएस पांच की टीम 32 रन बनाकर आउट हो गई। आठ रन से मुंबई इंडियंस की टीम ने मैच जीत लिया।

मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान को सर्वाधिक तेज गति से रन बनाने के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार साइकिल दिया गया। मैच के बाद महिला सुरक्षा और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जागरूकता गोष्ठी आयोजित हुई। उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव और महिला आरक्षी शिवानी, पायल को भी विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रबंधक रघुनाथ प्रसाद श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य प्रवीण श्रीवास्तव, भाजपा जिला प्रतिनिधि ओम प्रकाश अवस्थी, जिला मंत्री संजय राव, शरद पोरवाल, सरिता पोरवाल, प्रज्ञा श्रीवास्तव, खुशबू, विनीता सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़े-यूक्रेन से वापस आए विद्यार्थियों के करियर पर विचार कर रही है सरकार: सीएम योगी

संबंधित समाचार