गाजियाबाद: जिले के 30 पंपों पर खत्म हो गया पेट्रोल-डीजल, रात भर तेल भरवाने के लिए लगे रहे लोग
गाजियाबाद। चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की अफवाह के बीच पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। लोग ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पंप पर पहुंच रहे हैं और अधिक से अधिक मात्रा में पेट्रोल भरा लेना चाहते हैं। इसी कड़ी में बुधवार को कई पेट्रोल पंपों पर तेल …
गाजियाबाद। चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की अफवाह के बीच पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। लोग ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पंप पर पहुंच रहे हैं और अधिक से अधिक मात्रा में पेट्रोल भरा लेना चाहते हैं। इसी कड़ी में बुधवार को कई पेट्रोल पंपों पर तेल का स्टाक ही खत्म हो गया। गाजियाबाद के 30 पेट्रोल पंपों ने अपने यहां तेल का स्टाक खत्म होने का बोर्ड लगा दिया।
इसके अतिरिक्त तेल के दाम के बढ़ने का आलम ये रहा है कि सीएनजी पंपों पर भी स्टाक खत्म हो गया। जब जब इस मसले पर पेट्रोल पंप संचालकों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तेल कंपनियों से तेल नहीं मिलने से स्टाक खत्म हुआ है। बता दें कि गाजियाबाद के शास्त्रीनगर, गोविंदपुरम, एनएच-58, एनएच-9, डूंडाहेड़ा में देर रात तक लोग पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए लाइन में लगे रहे। जिसके कारण रात 12 बजे तक इन पंपों पर पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया।
यह भी पढ़ें: मांकडिंग पर MCC का फैसला, स्ट्राइक छोड़ने पर बल्लेबाज को दिया जाएगा रन आउट
