रामपुर : होली एवं चुनाव नतीजों के मद्देनजर पुलिस ने निकाला पैदल मार्च
स्वार/रामपुर, अमृत विचार। होली के त्यौहार एवं चुनाव नतीजों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के पुलिस ने पैदल मार्च निकाल होलिका दहन स्थलो का निरीक्षण कर लोगों से शांति बनाए रखने के साथ ही त्यौहार को मिलजुलकर मनाने की अपील की। होली का दहन 17 मार्च को होना है। जबकि रंगो का त्यौहार अगले …
स्वार/रामपुर, अमृत विचार। होली के त्यौहार एवं चुनाव नतीजों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के पुलिस ने पैदल मार्च निकाल होलिका दहन स्थलो का निरीक्षण कर लोगों से शांति बनाए रखने के साथ ही त्यौहार को मिलजुलकर मनाने की अपील की।
होली का दहन 17 मार्च को होना है। जबकि रंगो का त्यौहार अगले दिन होगा।जिसके लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। वुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सीओ श्रीकांत प्रजापति व कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व मे भारी पुलिस बल के साथ नगर समेत नरपतनगर,बिजारखाता, मसवासी, घोसीपुरा, पट्टीकलां, रहमतगंज, खुशहालपुर, मानपुर उत्तरी, खानपुर उत्तरी, शिकारपुर, नानकार रानी गुलड़ पीपलसाना आदि गांव मे पैदल मार्च निकाला।
होलिका दहनस्थलों का निरीक्षण कर लोगों से त्यौहार को मिलजुलकर मनाने के साथ चुनाव नतीजे आने के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। चुनाव नतीजे व होली के त्यौहार पर हुड़दंग मचाने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष यादव,मसवासी चौकी इंचार्ज कोमल सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा : मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस फोर्स तैनात
