बरेली: जहरखुरानी का शिकार हुए सभी यात्रियों को आया होश, एसपी ने बनाई निगरानी कमेटी
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली जंक्शन पर मंगलवार सुबह छह यात्रियों को बेहोशी की हालत में उतारा गया था। सभी यात्रियों को जहरखुरानियों ने उन्हें अपना शिकार बनाकर लूट लिया था। आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को होश आने के बाद उन्होंने बताया कि उनमें से …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली जंक्शन पर मंगलवार सुबह छह यात्रियों को बेहोशी की हालत में उतारा गया था। सभी यात्रियों को जहरखुरानियों ने उन्हें अपना शिकार बनाकर लूट लिया था। आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को होश आने के बाद उन्होंने बताया कि उनमें से पांच लोग बिहार के रहने वाले है जबकि एक युवक उत्तर प्रदेश का ही रहने वाला है।
अगल- अगल सीट पर बैठे थे सभी
जीआरपी के मुताबिक, जहरखुरानियों का शिकार होने वाले यात्रियों में पहला यात्री 25 वर्षीय संजय राम है। संजय बिहार के पश्चिमी चम्पारन का रहने वाला है। वहीं, दूसरा यात्री 24 वर्षीय मुन्ना कुमार है। मुन्ना बिहार के बैतिया का रहने वाला है। तीसरा यात्री 35 वर्षीय रमाकांत है। वह भी बिहार के बैतिया का रहने वाला है। चौथा यात्री 18 वर्षीय सुधीर कुमार है, जो कि बिहार के अमरिया का रहने वाला है। पांचवा यात्री 62 वर्षीय नसरुद्दीन है, यह भी बिहार के मोतीहारी के रहने वाले है। वहीं, सिद्वार्थनगर के रहने वाले 41 वर्षीय राजू को भी जहरखुरानियों ने शिकार बनाया है। बताते चलें कि सभी यात्री यात्रा के दौरान अलग-अलग सीटों पर बैठे थे हुए थे।
एसपी ने बनाई निगरानी कमेटी
जीआरपी के मुताबिक एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए एक निगरानी कमेटी का गठन किया है। यह टीम इस केस में मदद के साथ ही साथ अन्य जहरखुरानियों की भी निगरानी करेगी। जिससे ट्रेनों में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
ये भी पढ़ें-
बरेली ब्रेकिंग: मतगणना से पहले बड़ी कार्रवाई, सपाइयों के हंगामे के बाद बहेड़ी एसडीएम को हटाया गया
