रुद्रपुर: कॉलेज से घर लौट रही युवती के साथ मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कॉलेज से आ रही युवती के साथ सरेराह रोककर मारपीट की। साथ ही उसके घर में घुसकर जान से मारने की धमकी भी दी। युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भदईपुरा निवासी एक …

रुद्रपुर, अमृत विचार। कॉलेज से आ रही युवती के साथ सरेराह रोककर मारपीट की। साथ ही उसके घर में घुसकर जान से मारने की धमकी भी दी। युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भदईपुरा निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री कॉलेज से घर आ रही थी।

इस दौरान घर के मोड़ के पास कुछ लोगों ने घेरकर उसके साथ मारपीट की। जहां से वह किसी तरह भागकर घर पहुंची तो हमलावर दबंगई करते हुए घर में घुस आये। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। वहीं शोरशराबा होने पर हमलावार जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये।

महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने तहरीर अनुसार पप्पू, मंजू, रंजू, पूनम, संजू और सीमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार