रायबरेली: मतगणना की तैयारियों को लेकर व्यस्त दिखे राजनीतिक दल, डीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
रायबरेली। गुरुवार सुबह आठ बजे से नगर के गोरा बाजार में विधान सभा चुनाव की मतगणना शुरू होगी। ईवीएम खुलने का समय ज्यों ज्यों नजदीक आ रहा है। उम्मीदवारों व समर्थकों की धड़कनें बढ़ गई है। बुधवार को दिन भर विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवार व समर्थक मतगणना को लेकर तैयारी में व्यस्त रहे। मतगणना एजेंट …
रायबरेली। गुरुवार सुबह आठ बजे से नगर के गोरा बाजार में विधान सभा चुनाव की मतगणना शुरू होगी। ईवीएम खुलने का समय ज्यों ज्यों नजदीक आ रहा है। उम्मीदवारों व समर्थकों की धड़कनें बढ़ गई है।
बुधवार को दिन भर विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवार व समर्थक मतगणना को लेकर तैयारी में व्यस्त रहे। मतगणना एजेंट के पास बनने की प्रक्रिया भी दिन भर चलती रही। जिले की विभिन्न विधान सभाओं में उम्मीदवार अपने मतगणना एजेंटों के साथ बैठक करके दिशा निर्देश भी देते रहे।
पारदर्शी मतगणना को लेकर प्रशासन सतर्क
गुरुवार को विधान सभा चुनाव की होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन काफी सतर्क है । समाजवादी पार्टी द्वारा निष्पक्ष मतगणना को लेकर उठाए गए आशंकाओं के बाद प्रशासन काफी सतर्क हो गया है।जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव में पूर्व मंत्री व सपा विधायक डा0मनोज पांडेय के साथ स्ट्रांग रूम के आसपास की व्यवस्था का जायजा लिया है।जिला प्रशासन ने सभी को भरोसा दिलाया है कि मतगणना निर्वाचन आयोग के दिशा अनुरूप के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी ।
बंद रहेंगी शराब की दुकानें
जिला प्रशासन ने गुरुवार को विधान सभा चुनाव की मतगणना को देखते हुए शराब की सभी दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया है।पूरे जिले में पहले से ही धारा 144 लागू है।मतगणना के बाद किसी भी प्रकार के जुलूस निकालने या हर्ष मनाने पर भी रोक लगाई गई है।
मतगणना को लेकर सपाइयों में गहमागहमी
विधान सभा चुनाव की मतगणना को लेकर कई गयी सभी तरह की आशंकाओं को लेकर सपा उम्मीदवारों और समर्थकों में खासी गहमा गहमी रही।इस बीच बुधवार को पूर्व सांसद और मतगणना के लिए सपा द्वारा नामित प्रभारी अन्नू टंडन रायबरेली पहुंची है जिले के अधिकारियों से मुलाकात की है ।
रायबरेली में चौथे और पांचवें चरण में कुल छः विधान सभा क्षेत्र में मतदान हुआ था।मतदान के बाद से ही स्ट्रांग रूम के बाहर सपा के समर्थक रात दिन पहरे दारी कर रहे हैं।इस बीच मंगलवार को वाराणसी और बरेली में हुए बवाल के बाद सपा उम्मीदवार और उनके समर्थक काफी सतर्क हो गए।
मंगलवार की रात सपा के ऊंचाहार विधायक डॉ0मनोज पांडेय भी स्ट्रांग रूम के बाहर समर्थकों के साथ पहुंचे और वहां पर सपा कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के बीच कहासुनी भी हुई है।मतगणना में गड़बड़ी की आशंका को लेकर बुधवार को सुबह से ही काफी गहमा गहमी रही। इस बीच दोपहर पूर्व सांसद अन्नू टंडन भी रायबरेली पहुंची गई।
उन्होंने सबसे पहले सुपर मार्केट स्थित सपा के जिला कार्यालय में उम्मीदवारों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की।उसके बाद वह जिलाधिकारी कार्यालय गई।जहां पर उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात करके अपनी आशंकाओं से अवगत कराया।इस दौरान उनके साथ सपा के सभी उम्मीदवार मौजूद थे।दोपहर बाद पार्टी कार्यालय में उन्होंने पत्रकारों से बात की और मतगणना के दौरान प्रशासन द्वारा गड़बड़ी करने की आशंका व्यक्त की है ।
आला अफसरों ने देखी मतगणना की व्यवस्था
बुधवार को जिले के आला अफसरों ने चुनाव प्रेक्षक के साथ मतगणना स्थल का जायजा लिया और पूरी तैयारी की समीक्षा की है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ,चुनाव प्रेक्षक व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा विधान सभा चुनाव के मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रायबरेली,अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली,क्षेत्राधिकारी नगर व अन्य प्रशासन,पुलिस के अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहे । आला अफसरों ने गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना की व्यवस्था पर विंदुवार समीक्षा की । और निर्वाचन आयोग के नियमो का कड़ाई से पालन करने का आदेश मातहतों को दिया है।
यह भी पढ़ें: सीतापुर: कल होगा उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, पैरामिलिट्री व पुलिस के पहरे में होगी मतगणना
