बहराइच: ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, चालक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जरवल रोड दूरभाष के निकट ओवरटेक करने के चक्कर में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। चपेट में आकर चालक घायल हुआ है। ट्रैक्टर पलटने से जाम लग गया। पुलिस ने मशकक्त कर जाम हटवाया। जरवलरोड के बंभौरा में स्थित इंडियन पोटाश लिमिटेड चीनी मिल को गन्ना लेकर जा रही ट्रेक्टर ट्राली …

बहराइच। जरवल रोड दूरभाष के निकट ओवरटेक करने के चक्कर में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। चपेट में आकर चालक घायल हुआ है। ट्रैक्टर पलटने से जाम लग गया। पुलिस ने मशकक्त कर जाम हटवाया।

जरवलरोड के बंभौरा में स्थित

इंडियन पोटाश लिमिटेड चीनी मिल को गन्ना लेकर जा रही ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में चालक को हल्की चोट आई है। जिला गोंडा के कोतवाली करनैलगंज के ग्राम कमालपुर निवासी साजिद पुत्र शरीफ बुधवार दोपहर 3:30 बजे गन्ना लेकर जरवल रोड चीनी मिल जा रहे थे।

तभी दूरभाष केंद्र जरवल रोड के पास लगी लंबी लाइन को पार करते हुए आगे निकलने की होड़ में साजिद ने अपनी ट्रैक्टर ट्राली को बढ़ा दिया। अचानक आए गहरे गड्ढे में ट्राली की पहिया पढ़ने से ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरा। हालांकि इस दुर्घटना में चालक घायल हो गया है। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मार्ग जाम हो गया।जिसे पुलिस कर्मियों की मदद से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि जाम हटा दिया गया है। अब आवागमन पूरी तरह से सामान्य है।

यह भी पढ़ें: बहराइच: मतगणना को लेकर पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस ने गांवों में किया फ्लैग मार्च

संबंधित समाचार