जनसंख्या अनुपात में अल्मोड़ा में वृद्ध सबसे ज्यादा
मनीष तिवारी, हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश में जनसंख्या अनुपात में अल्मोड़ा जिले में सबसे ज्यादा वृद्ध हैं। नैनीताल जिला 12वें नंबर पर है, जबकि देहरादून में यह प्रतिशत सबसे कम है। यह खुलासा वृद्धावस्था पेंशन योजना में हुआ है। समाज कल्याण विभाग और जनगणना के प्राप्त आंकड़ों को देखें तो पर्वतीय इलाकों में वरिष्ठजनों की संख्या …
मनीष तिवारी, हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश में जनसंख्या अनुपात में अल्मोड़ा जिले में सबसे ज्यादा वृद्ध हैं। नैनीताल जिला 12वें नंबर पर है, जबकि देहरादून में यह प्रतिशत सबसे कम है। यह खुलासा वृद्धावस्था पेंशन योजना में हुआ है।
समाज कल्याण विभाग और जनगणना के प्राप्त आंकड़ों को देखें तो पर्वतीय इलाकों में वरिष्ठजनों की संख्या तराई के मुकाबले ज्यादा है। देहरादून और नैनीताल, जिसमें तराई व पर्वतीय क्षेत्र दोनों हैं, वहां जनसंख्या के मुकाबले वरिष्ठ नागरिकों कासबसे कब प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार अल्मोड़ा में 7.63, टिहरी गढ़वाल में 7.31, बागेश्वर में 6.48, उत्तरकाशी में 6.02, रुद्रप्रयाग में 5.99, चंपावत में 5.46, हरिद्वार में 4.71, पिथौरागढ़ में 4.50, ऊधम सिंह नगर में 4.35, चमोली में 4.20, पौड़ी गढ़वाल में 4.04, नैनीताल में 3.67 और देहरादून में 3.26 प्रतिशत वृद्ध हैं।
जिला जनसंख्या वृद्ध
उत्तरकाशी 329686 19877
चमोली 391114 16446
रुद्रप्रयाग 236857 14209
टिहरी गढ़वाल 616409 45119
देहरादून 1698560 55518
पौड़ी गढ़वाल 686527 27760
पिथौरागढ़ 485993 21900
बागेश्वर 259840 16838
अल्मोड़ा 621927 47485
चंपावत 259315 14179
नैनीताल 955128 35091
ऊधम सिंह नगर 1648367 71765
हरिद्वार 1927029 90775
(ध्यान दें : जनसंख्या वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर और वृद्धजनों की संख्या पेंशनधारकों के आंकड़े के अनुसार ली गई है।)
