आज का राशिफल।10 मार्च, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज विवाहेत्तर संबंधों से आपको बचना चाहिए। संपत्ति विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स से आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपका मन नहीं लगेगा। कमीशन से जुड़े कार्यों में नुकसान हो सकता है। वृष आज आप धन की बचत करना चाहेंगे। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। ऑफिस का काम घर पर करना …

मेष

आज विवाहेत्तर संबंधों से आपको बचना चाहिए। संपत्ति विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स से आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपका मन नहीं लगेगा। कमीशन से जुड़े कार्यों में नुकसान हो सकता है।

वृष

आज आप धन की बचत करना चाहेंगे। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। ऑफिस का काम घर पर करना पड़ेगा। बॉस से बेवजह कहासुनी हो सकती है। दूसरों के कार्यों में अपनी दखलंदाजी न करें।

मिथुन

आज बुरी संगत के कारण आपको नुकसान हो सकता है। अपनी व्यक्तिगत बातों को दूसरों से शेयर न करें। सरकारी मामलों में आपको समस्या होगी। जीवनसाथी के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। उच्च अध्ययन में आप रुचि ले सकते हैं।

कर्क

आज कार्यक्षेत्र में कुछ प्रयोग कर सकते हैं। कानूनी मामलों की अड़चन दूर होगी। लंबित मामलों के परिणाम आपके पक्ष में होने की सम्भावना है। अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। निर्माण कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

सिंह

आज व्यापार में बड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। आपकी कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा होगी। मित्रों का सहयोग लेना हितकारी होगा। जो लोग आपके विरुद्ध थे वो आपके पक्ष में आ सकते हैं। नया मकान खरीदने का विचार बनाएंगे।

कन्या

आज व्यवसाय में रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब में बदलाव करने का विचार बनाएंगे। प्रेम संबंधों में प्रतिकूलता रहेगी। अपने काम को लेकर सतर्क रहेंगे। समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाएं।

तुला

आज तनाव की वजह से आपकी नींद प्रभावित होगी। विवाह को लेकर समस्या होगी। आज किसी भी तरह की उधारी न करें। दूसरों के कार्यों में दखलंदाजी न करें। दांपत्य संबंधों को समय अवश्य दें।

वृश्चिक

आज घर में मित्रों का आगमन होगा। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। आपको आज प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु

आज अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। कार्यक्षेत्र में राजनीति हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम बनाये रखें। आपको आज ज्यादा मेहनत करने के बाद ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। ट्रैफिक नियमों में लापरवाही न करें।

मकर

आज प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं का ध्यान रखें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को कैम्पस प्लेसमेंट में सफलता मिल सकती है। जॉब में अधिकारी आपसे असंतुष्ट रहेंगे।

कुंभ

आज आपके काम बिगड़ सकते हैं। घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। इस कारण आपका मन विचलित रहेगा। बिजली के उपकरणों का सावधानी पूर्वक प्रयोग करें। अपनी गलत आदतों पर शीघ्रता से नियंत्रण करें।

मीन

आज आय के नए स्रोत विकसित होंगे। बच्चों के भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। अपनी कार्यशैली में सुधार करने का प्रयास करेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में धन लाभ होगा। विद्यार्थी आज पढ़ाई पर काफी ध्यान देंगे।