कालाढूंगी विधानसभा से बंशीधर भगत जीते, कांग्रेस के महेश शर्मा को दी शिकस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के शुरुआती रूझानों से भाजपा खेमे में खुशी छा गई है। बात अगर कालाढूंगी विधानसभा की करें तो यहां भाजपा के कद्दावर नेता बंशीधर भगत का राजयोग एक फिर बरकरार रहा। बंशीधर भगत ने कांग्रेस के महेश शर्मा को 23 हजार 869 वोटों से हराया। भगत को 66684 तो …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के शुरुआती रूझानों से भाजपा खेमे में खुशी छा गई है। बात अगर कालाढूंगी विधानसभा की करें तो यहां भाजपा के कद्दावर नेता बंशीधर भगत का राजयोग एक फिर बरकरार रहा। बंशीधर भगत ने कांग्रेस के महेश शर्मा को 23 हजार 869 वोटों से हराया। भगत को 66684 तो महेश शर्मा को 42815 वोट ही मिल सके।

 

2008 के परिसीमन के बाद 2012 विधानसभा चुनाव में अस्तित्व में आई कालाढूंगी सीट में अब तक हुए दोनों चुनावों में भाजपा के बंशीधर भगत का दबदबा रहा। कालाढूंगी विधानसभा सीट पर 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के बंशीधर भगत विधायक बने। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी बंशीधर भगत ही जीते थे। देखना होगा कि इस बार क्या फिर से बंशीधर भगत अपने राजयोग को कायम रख पाते हैं या नहीं।

संबंधित समाचार