बहराइच में पांच सीटों पर भाजपा और सहयोगी पार्टी का कब्जा
बहराइच। गुरुवार सुबह से शुरू हुई मतगणना का परिणाम दोपहर 3 बजे आ गया। जिले की सात विधानसभा सीट में से पांच सीट पर भाजपा और अपना दल के गठबंधन प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। जबकि मटेरा और कैसरगंज विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। कैसरगंज में सहकारिता मंत्री के पुत्र …
बहराइच। गुरुवार सुबह से शुरू हुई मतगणना का परिणाम दोपहर 3 बजे आ गया। जिले की सात विधानसभा सीट में से पांच सीट पर भाजपा और अपना दल के गठबंधन प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। जबकि मटेरा और कैसरगंज विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। कैसरगंज में सहकारिता मंत्री के पुत्र को सपा के आनंद यादव ने हरा दिया।
जिले में सात विधानसभा सीटों के लिए पांचवें चरण में मतदान हुआ था। गुरुवार सुबह आठ बजे से गल्ला मंडी में मतगणना शुरू हुई। शांति पूर्व माहौल मतगणना निपटा। सबसे पहले महसी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश्वर सिंह ने जीत दर्ज की। इसके बाद पयागपुर से भाजपा के सुभाष त्रिपाठी, बलहा से सरोज सोनकर, नानपारा विधानसभा से भाजपा और अपना दल के गठबंधन प्रत्याशी राम निवास वर्मा ने जीत दर्ज की।
सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्व बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल आखिरी ईवीएम की मतगणना में जीत मिली। मटेरा विधान सभा से सपा प्रत्याशी मारिया अली शाह ने भाजपा प्रत्याशी अरुण वीर सिंह को हराकर जीत का परचम फहराया। यहां अरुण वीर सिंह दूसरी बार विधान सभा चुनाव हारे हैं।
कैसरगंज विधान सभा से सपा प्रत्याशी आनंद कुमार ने भाजपा प्रत्याशी गौरव वर्मा को पराजित किया। मालूम हो कि गौरव वर्मा सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के बड़े पुत्र हैं। इनके लिए सहकारिता मंत्री ने काफी मेहनत किया था। फिर भी चुनाव में जीत नहीं मिल सकी।
वहीं श्रावस्ती विधानसभा के दो सीट में से एक भाजपा और एक सपा के खाते में गई है। भिनगा विधान सभा से सपा प्रत्याशी इंद्राणी वर्मा ने जीत दर्ज की है। जबकि श्रावस्ती विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी रामफेरान पाण्डेय को जीत मिली है।
पढ़ें- मुरादाबाद: पूर्व कैबिनेट मंत्री बोले- सरकार बने या विपक्ष में बैठें, जनता का फैसला होगा कबूल
