यूपी चुनाव: भाजपा कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, कहा- विकास और सुशासन को जनता ने दिया आशीर्वाद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फिर से भगवा लहराने के बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी कार्यकर्ताओं को इस बड़ी जीत की बधाई दी। इस दौरा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा। इस दौरान सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने विकास को जिताया है। इसके साथ ही सीएम योगी …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फिर से भगवा लहराने के बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी कार्यकर्ताओं को इस बड़ी जीत की बधाई दी। इस दौरा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा। इस दौरान सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने विकास को जिताया है। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है। इन चार राज्यों में पीएम मोदी विकास और सुशासन को एक बार फिर जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है।
इस दौरान मंच पर उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि यूपी में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। इसके साथ ही आपको यह बता दें कि गोरखपुर शहर सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 लाख 2 हजार वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की है। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के शुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला को हराया है।
यह भी पढ़ें:-प्रयागराज की मेजा सीट पर सपा के संदीप पटेल को मिली जीत, बीजेपी प्रत्याशी को नजदीकी अंतरों से दी मात
