अयोध्या: दावों के बाद भी चाय पानी तक को तरस गए मतगणना कर्मी
अयोध्या। गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे ही बुला लिए गए मतगणना कर्मियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह आने के बाद उन्हें करीब दोपहर बारह बजे चाय नाश्ता नसीब हुआ। लंच वितरण में भी मतगणना कर्मियों को तकलीफ झेलनी पड़ी। मतगणना स्थल जीआईसी पर जिला प्रशासन की ओर से दावों के बाद भी इंतजाम ठीक …
अयोध्या। गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे ही बुला लिए गए मतगणना कर्मियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह आने के बाद उन्हें करीब दोपहर बारह बजे चाय नाश्ता नसीब हुआ। लंच वितरण में भी मतगणना कर्मियों को तकलीफ झेलनी पड़ी।
मतगणना स्थल जीआईसी पर जिला प्रशासन की ओर से दावों के बाद भी इंतजाम ठीक नहीं किए गए थे जिसके कारण मतगणना में जुटे कर्मचारियों और अन्य अधिकारियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। अधिकतर मतगणना कर्मी इस डर से सुबह साढ़े छह बजे ही पहुंच गए थे कि कहीं गैरहाजिर करार न दे दिए जाए। जांच के बाद अपनी निर्धारित मतगणना गैलरी में पहुंचने के बाद एक घंटे ईवीएम के इंतजार में बैठे रहे। ईवीएम आने के बाद मतगणना शुरू कि तो पानी की व्यवस्था नदारद मिली। जब हल्ला मचाया गया तब जाकर एक एक आरओ कैन हर टेबल पर रखाया गया।
दोपहर तक चाय को लेकर भी इंतजार करना पड़ा। दोपहर डेढ़ बजे लंच पैकेट का वितरण होना था जो दो बजे हुआ। वहां मौजूद कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ट्रेनिंग में सभी व्यवस्था की बात कहीं गई थी लेकिन यहां आधी अधूरी है। इसी तरह सुरक्षा कर्मियों को भी दिक्कतें उठानी पड़ी। देर शाम तक मतगणना स्थल पर कर्मचारियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
पढ़ें-मुरादाबाद : दिव्यांग किशोरी ने जहर खाकर दी जान, मां के डांट पर उठाया आत्मघाती कदम
