पंजाब चुनाव में प्रचंड विजय पर अयोध्या में आप ने मनाया जश्न, पार्टी में खुशी की लहर
अयोध्या। पंजाब में प्रचंड जीत पर गुरुवार को यहां आम आदमी पार्टी ने जश्न मनाया। उत्साहित पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने इसे लोकतंत्र की विजय बताया। आम आदमी पार्टी में राम नगर पुलिस चौकी के पास कार्यालय पर जश्न मनाया गया। हालांकि अयोध्या से पार्टी की ओर से मैदान में उतरे प्रत्याशी को पराजय मिली लेकिन …
अयोध्या। पंजाब में प्रचंड जीत पर गुरुवार को यहां आम आदमी पार्टी ने जश्न मनाया। उत्साहित पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने इसे लोकतंत्र की विजय बताया। आम आदमी पार्टी में राम नगर पुलिस चौकी के पास कार्यालय पर जश्न मनाया गया। हालांकि अयोध्या से पार्टी की ओर से मैदान में उतरे प्रत्याशी को पराजय मिली लेकिन पंजाब की जीत खुशी से सराबोर कर गई।
जिला अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने बताया पंजाब की जनता ने जिस प्रकार पंजाब में आम आदमी पार्टी को एक बहुत बड़ा बहुमत दिया है। उसके लिए पंजाब की जनता को धन्यवाद है।
उन्होंने कहा दिल्ली के केजरीवाल के विकास के मॉडल को पंजाब की जनता ने विश्वास किया। स्वीकार किया पंजाब में जिस तरह आम आदमी पार्टी सुनामी आई है। जिसमें बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर मौके पर मोहम्मद नदीम रजा जिला उपाध्यक्ष, सुनील मौर्या महासचिव, सूरज प्रधान जिला उपाध्यक्ष, इसराइल घोसी जिला कोषाध्यक्ष, शारजहां मास्टर, धर्मेंद्र सेठ, खुशचंद लाल श्रीवास्तव, किशन नाथ यादव, यूथ विंग के जिला अध्यक्ष संदीप पटेल, रवि प्रजापति, यूके द्विवेदी, गायत्री मिश्रा, गुड़िया रहे।
पढ़ें-उत्तराखंड चुनाव अपडेट: चौथी बार धर्मनगरी के विधायक बने प्रेम चंद्र अग्रवाल
