हल्द्वानी: 51 की हो गयी जमानत जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मनीष तिवारी, हल्द्वानी, अमृत विचार। इस बार के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने अपने वोट का अधिकार बड़ी ही गंभीरता के साथ किया है। विशेषज्ञ ऐसा ही मान रहे हैं। दरअसल जो परिणाम सामने आए हैं, उसमें बड़ी पार्टी भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के अलावा अन्य पर मतदाताओं ने अपना वोट खर्च नहीं किया। …

मनीष तिवारी, हल्द्वानी, अमृत विचार। इस बार के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने अपने वोट का अधिकार बड़ी ही गंभीरता के साथ किया है। विशेषज्ञ ऐसा ही मान रहे हैं। दरअसल जो परिणाम सामने आए हैं, उसमें बड़ी पार्टी भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के अलावा अन्य पर मतदाताओं ने अपना वोट खर्च नहीं किया।

भीमताल और रामनगर के दो निर्दलीय प्रत्याशियों को छोड़ दिया जाए तो काफी कम मत मिलने से जिले की सभी छह विधानसभा सीटों से 51 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

जमानत सुरक्षित करने के लिए कुल मतदान का छठवां हिस्से से अधिक मत एक प्रत्याशी को पढ़ने अनिवार्य होते हैं। जिले में 63 प्रत्याशी मैदान पर थे, जिसमें 12 प्रत्याशी ही जमानत राशि बचाने के लिए तय मतों की संख्या से ज्यादा वोट हासिल कर पाए। सबसे कम प्रत्याशी नैनीताल जिले में तो सबसे ज्यादा लालकुआं सीट पर प्रत्याशी मैदान पर थे।

भीमताल में निर्दलीय प्रत्याशी लाखन सिंह नेगी तीसरे नंबर पर रहे और जमानत बचाने के लिए तय मतों की संख्या से उन्होंने ज्यादा वोट हासिल किए। इसी तरह रामनगर के निर्दलीय प्रत्याशी संजय नेगी भी जमानत बचा पाने में सफल रहे। इनके अलावा जिले की अन्य विधानसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के अलावा किसी भी प्रत्याशी को इतने वोट नहीं पड़े कि वह जमानत भी बचा पाते।

विधानसभा  कुल प्रत्याशी    जमानत नहीं बची
लालकुंआ            13                   11
भीमताल             10                   07
कालाढूंगी           11                   09
नैनीताल             05                   03
हल्द्वानी              13                   11
रामनगर            11                    08

संबंधित समाचार