यूपी चुनाव: चित्रकूट की दो सीटों में से एक भाजपा और एक सपा के खाते में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के गुरुवार को घोषित नतीजों में चित्रकूट जिले की दो विधानसभा सीटों में एक पर कमल खिला तो दूसरे पर साइकिल दौड़ी। चित्रकूट विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अनिल प्रधान ने इस बार भाजपा के चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के हाथ से जीत छीन ली। अनिल प्रधान ने …

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के गुरुवार को घोषित नतीजों में चित्रकूट जिले की दो विधानसभा सीटों में एक पर कमल खिला तो दूसरे पर साइकिल दौड़ी। चित्रकूट विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अनिल प्रधान ने इस बार भाजपा के चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के हाथ से जीत छीन ली।

अनिल प्रधान ने चंद्रिका प्रसाद को 20 ,217 मतों से पराजित किया। इस तरह चित्रकूट की देानों विधानसभा सीट पर जहां पिछले विधानसभा चुनाव पर कमल खिला था वहां इस बार एक सीट पर साइकिल दौड़ पड़ी।

दूसरी ओर मानिकपुर विधानसभा सीट पर भाजपा अपना कब्जा बरकरार रखने में कामयाब हुई यहां भाजपा के अविनाश द्विवेदी ने सपा के उम्मीदवार वीर सिंह पटेल को 1179 मतों से हराया। जीत का अंतर कम रहा लेकिन भाजपा उम्मीदवार अपनी पार्टी के लिए जीत हासिल करने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरके भाजपाई, जेसीबी पर सवार होकर जाहिर की खुशी

संबंधित समाचार