यूपी चुनाव: अखिलेश की चेतावनी के बाद भाजपा चौकन्नी, कार्यकर्ताओं को सतर्कता रहने के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मतगणना केंद्रों की कैमरे से लैस कार्यकर्ताओं की तैनाती के बाद भाजपा भी चौकन्नी हो गई है। पार्टी ने मतगणना ड्यूटी में लगे कार्यकर्ताओं को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायाण शुक्ल ने मतगणना ड्यूटी में लगे कार्यकर्ताओं और राजधानी के …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मतगणना केंद्रों की कैमरे से लैस कार्यकर्ताओं की तैनाती के बाद भाजपा भी चौकन्नी हो गई है। पार्टी ने मतगणना ड्यूटी में लगे कार्यकर्ताओं को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायाण शुक्ल ने मतगणना ड्यूटी में लगे कार्यकर्ताओं और राजधानी के सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक कर उनको इस संबंध में सजगता बरतने के लिए कहा गया है।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनाव प्रबंधन से जुड़े पार्टी के पदाधिकारियों ने इस संबंध में क्षेत्रीय और जिला इकाइयों को चेताया है कि भाजपा की जीत के बाद विपक्षी दल माहौल को अशांत कर सकते हैं, इसलिए सतर्कता बरतें। पार्टी ने बदले राजनीतिक महौल में पार्टी कार्यकर्ताओं को हर तरह की परिस्थति के लिए तैयार रहने को कहा है। इसके साथ ही मतगणना प्रक्रिया पूरी होने तक बड़े ही संयम और धैर्य से मतगणन स्थल पर डटे रहने की एडवायजरी भी जारी की गई है। वरिष्ठ भाजपा नेता और कानून मंत्री ब्रिजेश पाठक ने कहा कि सपा अध्यक्ष ने पिछले चुनाव में भी अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ा था और इस बार तो वह मतगणना से पहले ही ईवीएम को कोसने लगे हैं। उनके इस बयान से एग्जिट पोल के बाद तनाव का आंकलन किया जा सकता है।

संयम के साथ धैर्य रखने की सलाह

मतगणना के पश्चात चुनाव प्रभारियों और प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग का हवाला देते हुए निर्देशित किया गया है कि विजय जुलूस न निकाले। इसके अलावा विरोधी दलों के प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के साथ भी संयमित व्यवहार करने की सलाह कार्यकर्ताओं को दी गई है। वहीं पार्टी के मंडलस्तरीय कार्यकर्ताओं को मतगणना स्थल से दूर रहने के लिए निर्देशित किया गया। जिसमें किसी तरह की विपरीत परिस्थतियों में समन्वय स्थापति किया जा सका। अनुषांगिक संगठन के कार्यकर्ताओं की भी ड्यूटी लगाई गई है।

युवकों और अधिवक्ताओं को बनाया मतगणना एजेंट

मतगणना के लिए भाजपा ने मतदान केंद्र के भीतर विधि प्रकोष्ठ से जुड़े कार्यकर्ताओं की डयूटी लगाई है। जिससे कि मतगणना के नियम और निर्देशों के संबंध में कानूनी नियमों के संबंध में आयोग के कर्मचारियों से समन्वय स्थापति किया जा सके। इसके अलावा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की डय्टी भी मतगणना के दौरान लगाई गई है। पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को मतगतणना की बारीकियों के बारे में अवगत कराया गया।

यह भी पढ़े:-लखनऊ: योगी सरकार दोबारा बनने पर यूपी छोड़ने की बात कहने वाले मुनव्वर राना की बिगड़ी तबीयत, इलाज के लिए दिल्ली हुए रवाना

संबंधित समाचार