बरेली में ”बुलडोजर बाबा जिदाबाद” के नारों के बीच उड़ा भगवा गुलाल
बरेली,अमृत विचार। भाजपा प्रत्याशी डॉ.एमपी. आर्य की जीत की सूचना पर समर्थकों ने कहीं भगवा गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया गया तो कुछ उत्साही युवाओं ने टूटी साइकिल लेकर नारेबाजी की। कहीं बुलडोजर के सामने खड़े होकर नारेबाजी की। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। दरअसल, पहले से ही अनुमान लगाया …
बरेली,अमृत विचार। भाजपा प्रत्याशी डॉ.एमपी. आर्य की जीत की सूचना पर समर्थकों ने कहीं भगवा गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया गया तो कुछ उत्साही युवाओं ने टूटी साइकिल लेकर नारेबाजी की। कहीं बुलडोजर के सामने खड़े होकर नारेबाजी की। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
दरअसल, पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि विधानसभा में भाजपा व सपा प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। जो मतगणना के बाद सटीक बैठा। भाजपा प्रत्याशी डॉ. एमपी आर्य ने प्रतिद्वदी सपा प्रत्याशी भगवत सरन को 11 हजार से अधिक मतों से पराजित कर झंडा फहराए रखा।
एक से आठ राउंड तक तो भाजपा प्रत्याशी सपा प्रत्याशी से आगे दिखे तो वहीं नवे राउंड में सपा प्रत्याशी ने उन्हें करीब पांच हजार मतों से पछाड़ कर लीड ली तो वहीं इसके बाद 20 राउंड तक सपा व भाजपा प्रत्याशी के बीच नूरा कुस्ती का खेल चला तो इसके बाद माना जा रहा है कि भदपुरा ब्लॉक में जाकर भाजपा प्रत्याशी डॉ. एमपी आर्य ने पूर्वानुमान के अनुसार सपा प्रत्याशी पर अपनी बढ़त जो बनानी शुरू की वह अंत तक कायम रखी और अंत में विजय श्री ने डॉ. आर्य का वरण किया।
करीब चार बजे से डॉ. आर्य की जीत की जो चर्चाएं शुरू हुई उसके बाद से भाजपा नेताओं ने जीत का जश्न मनाना शुरू किया। जश्न के दौरान मिठाई वितरि तो हुई ही साथ ही साईकिल को उठाकर भाजपाइयों ने चकरघिन्नी बनाना शुरू कर दिया। वहीं, सेंथल में भी भाजपा प्रत्याशी डॉ एमपी आर्य की जीत पर कस्बे में भाजपाइयों ने मुख्य चौराहे पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया।
इस दौरान राहुल, गुप्ता, अंकित गुप्ता, शारिफ ज़ैदी, मुकेश शर्मा, अनुभव शर्मा, अनुज गुप्ता, मुकेश गुप्ता, सेवाराम मौर्य, अविनाश मिश्रा, डॉ शोभित गुप्ता, छोटे लाल गुप्ता, गौरव गुप्ता, वीरपाल सागर, ख्यालीराम गंगवार, रामौतार गंगवार, अनुभव शर्मा, सतीश कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
ये भी पढें-
