आज का राशिफल। 11 मार्च, 2022
मेष आज किसी नए काम को लेकर रिसर्च कर सकते हैं। व्यवसाय में आप कुछ बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। कोर्ट-केस के मामलों में विजय मिलने की संभावना बन रही है। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। वृष आज चिंता व तनाव के कारण आप परेशान होंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही होने की …
मेष
आज किसी नए काम को लेकर रिसर्च कर सकते हैं। व्यवसाय में आप कुछ बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। कोर्ट-केस के मामलों में विजय मिलने की संभावना बन रही है। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।
वृष
आज चिंता व तनाव के कारण आप परेशान होंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही होने की सम्भावना है। लगन और मेहनत से काम करें। कड़वी जबान का प्रयोग करने से नुकसान होगा। अचानक से आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव करना पड़ सकता है।
मिथुन
आज जीवन साथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। दिखावे में आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। मन में बहुत सारे विचार एक साथ आपकी एकाग्रता को प्रभावित कर सकते हैं। तकनीकी संबंधी कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
कर्क
आज बाह्य कारकों से आपके काम प्रभावित होने की संभावना है। निर्माण कार्यों को लेकर थोड़ी परेशानियां आने की संभावना है। व्यर्थ की नोंक-झोंक में अपना समय बर्बाद न करें। आज नए कार्यों की शुरुआत करना हितकर नहीं है।
सिंह
आज काम का दबाव होने के बावजूद आप सक्रियता महसूस करेंगे। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर की योजना बना सकते हैं। संतान को लेकर चिंता दूर होगी। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है।
कन्या
आज नए लक्ष्यों को लेकर आप तत्पर रहेंगे। लव लाइफ काफी रोमांटिक रहेगी। कार्यक्षेत्र का विवाद दूर होगा। व्यवसाय में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। जॉब बदलने का विचार कर सकते हैं। दैनिक आय में वृद्धि होगी।
तुला
आज सामाजिक कार्यक्रमों में आप भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र की राजनीति से आपको बचने की आवश्यकता है। वरिष्ठ लोगों की सहूलियतों का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों को लेकर भावुक रहेंगे। उच्च शिक्षा में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।
वृश्चिक
आज युवाओं को अपने करियर की चिंता रहेगी। व्यवसाय में नया प्रयोग करने से समस्या हो सकती है। अनैतिक कार्यों के कारण परेशानी होगी। अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिए। गैस और कब्ज की समस्या होने की आशंका है।
धनु
आज व्यवसाय में आ रही कुछ महत्वपूर्ण त्रुटियों को दूर करने में आसानी होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिल सकती है। सरकारी कार्यों में बड़ी सफलता मिलने की संभावना बन रही है। ऑनलाइन कारोबार में तीव्रता बढ़ेगी।
मकर
आज वैवाहिक जीवन की कटुता दूर होगी। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ ही पार्टटाइम जॉब करने का विचार बना सकते हैं। अपने शौक को पूरा करने का प्रयास करेंगे। दूसरों की गलतियों का मज़ाक न उड़ायें। बिना जांचे परखे किसी योजना में निवेश न करें।
कुंभ
आज बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। प्रेम संबंधों के मामले में थोड़े भावुक रहेंगे। पैरों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। गलत योजनाओं के कारण व्यवसाय में अवरोध आ सकते हैं।
मीन
आज कार्यक्षेत्र के विवादों का निपटारा होगा। बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा। परिवार में आपका मान कम हो सकता है। अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। बार-बार अपने विचारों को न बदलें। पुराने संबंधों को लेकर परेशानी उभर सकती है।
