बहराइच: सपा को एक सीट का हुआ फायदा, दो सीटों पर दर्ज की जीत
बहराइच। इस बार के विधानसभा चुनाव में सपा को एक सीट का फायदा हुआ है तो भाजपा को एक सीट का नुकसान हुआ है। यही हाल श्रावस्ती जिले में भी रहा। श्रावस्ती में इस बार एक सीट सपा के खाते में चली गई। बहराइच जिले में सात विधानसभा सीट हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में …
बहराइच। इस बार के विधानसभा चुनाव में सपा को एक सीट का फायदा हुआ है तो भाजपा को एक सीट का नुकसान हुआ है। यही हाल श्रावस्ती जिले में भी रहा। श्रावस्ती में इस बार एक सीट सपा के खाते में चली गई।
बहराइच जिले में सात विधानसभा सीट हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने छह सीट पर जीत दर्ज की थी। जबकि मटेरा विधानसभा से सपा प्रत्याशी यासर शाह ने चुनाव जीता था। वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को एक सीट का फायदा हुआ है। समाजवादी पार्टी ने इस बार कैसरगंज और मटेरा विधान सभा से जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा को बीते विधान सभा चुनाव से इस बार एक सीट कम मिली है।

इस बार के विधानसभा चुनाव में निवर्तमान सहकारिता मंत्री के पुत्र गौरव वर्मा कैसरगंज विधान सभा से चुनाव हार गए। वहीं नानपारा विधान सभा सीट से सपा के कद्दावर नेता निवर्तमान विधायक माधुरी वर्मा भी चुनाव हार गईं। उन्हें भाजपा और अपना दल के गठबंधन प्रत्याशी राम निवास वर्मा ने हरा दिया। कुछ यही हाल श्रावस्ती जिले में देखने को मिला।
श्रावस्ती में बीते विधान सभा में एक सीट भाजपा और एक बसपा के विधायक ने जीती थी। इस बार भाजपा और सपा प्रत्याशी को एक एक सीट मिला है।
पढ़ें- गाजीपुर बॉर्डर वाले इलाके से भाजपा को मिली बसे बड़ी जीत, गठबंधन के खाते में आई सिर्फ 12 सीटें
