बांदा: बीजेपी के बूथ अध्यक्ष की हुई मौत, मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज
बांदा। बीजेपी के बूथ अध्यक्ष गायत्री नगर निवासी अंकित (24) की नाले में गिरने से मौत हो गई। कल वह अपनी चाय की दुकान पर बैठा था। तभी उसको चक्कर आ गया। परिजनों की मानें, नाले का पानी पी जाने के चलते उसकी हालत बिगड़ गई। लोगों ने आनन-फानन में नाले से निकाल कर जिला …
बांदा। बीजेपी के बूथ अध्यक्ष गायत्री नगर निवासी अंकित (24) की नाले में गिरने से मौत हो गई। कल वह अपनी चाय की दुकान पर बैठा था। तभी उसको चक्कर आ गया। परिजनों की मानें, नाले का पानी पी जाने के चलते उसकी हालत बिगड़ गई।
लोगों ने आनन-फानन में नाले से निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
परिजनों का कहना है, वह लोग पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते, लेकिन पुलिस बार-बार हमको परेशान कर रही है। अभी तक कोई भी भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ने हमारी मदद नहीं की है।
पढ़ें- रमेश पवार का मानना, मनोवैज्ञानिक की मौजूदगी से मिल रही काफी मदद
