मसाबा गुप्ता ने मां नीना गुप्ता को बताया रोल मॉडल, कहा- ’67 साल की हैं और…’
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। नीना की बेटी मसाबा गुप्ता एक फेमस फैशन डिजाइनर हैं, उनके लिए उनकी मां ही रोल मॉडल हैं। मसाबा ने अपने मां से सीखा है कि कुछ भी हो जाए हार नहीं मानना है। एक्ट्रेस नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। नीना की बेटी मसाबा गुप्ता एक फेमस फैशन डिजाइनर हैं, उनके लिए उनकी मां ही रोल मॉडल हैं। मसाबा ने अपने मां से सीखा है कि कुछ भी हो जाए हार नहीं मानना है।
एक्ट्रेस नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा 1989 में पैदा हुईं। नीना ने अकेले ही अपनी बेटी मसाबा को पाला है।
एक बातचीत में मसाबा ने बताया ‘मैंने अपने मां से यही सीखा है कि चलते रहो, कभी हार नहीं मानना। आपको पता है कि वह 67 साल की हैं और उन्होंने फिर से शुरु किया है। मुझे लगता है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। आपको कभी भी हार नहीं माननी चाहिए और कभी खुद को खत्म नहीं समझना चाहिए। मुझे लगता है कि यही एक चीज मैंने उनसे सीखी है’।
डिजाइनर मसाबा ने कहा कि ‘बच्चों को अपने मां-बाप के बोझ को लेकर नहीं चलना चाहिए। भले ही उन्होंने जो कुछ भी किया, उसमें हमेशा आभार वाली भावना थी। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मुझे नहीं लगता कि हम में से किसी ने कभी भी बात की है। हम हर उस चीज के लिए आभारी हैं जो हमे मिली। खाने के लिए खाना था, जश्न मनाने के लिए फ्रेंड्स थे, काम था फाइनेंशियली हम बेहतर थे और हमारा हेल्थ अच्छा था। इसलिए हमेशा ये लगता था कि एक चीज को छोड़कर बाकी सब हमारे पास था’।
आपको बता दें कि मां-बेटी की जोड़ी अगस्त 2020 में नेटफ्लिक्स पर शो ‘मसाबा मसाबा’ में एक साथ स्क्रीन शेयर करती दिखी थीं। शो का सेकेंड सीजन भी जल्द ही रिलीज होने वाला है।
पढ़ें-हरदोई: पिस्टल से चली गोली दरोगा घायल, किया गया लखनऊ रेफर
