नाओमी ओसाका ने Sloane Stephens को हराकर इंडियन वेल्स में की वापसी
इंडियन वेल्स। नाओमी ओसाका ने स्लोन स्टीफेंस (Sloane Stephens) को 3 . 6, 6 . 1, 6 . 2 से हराकर बीएनपी परिबास ओपन टेनिस के दूसरे दौर में जगह बनाई। तीसरे सेट में 2 . 0 से पिछड़ने के बाद ओसाका ने तीन ब्रेक प्वाइंट लेकर वापसी की और दो घंटे के भीतर मैच …
इंडियन वेल्स। नाओमी ओसाका ने स्लोन स्टीफेंस (Sloane Stephens) को 3 . 6, 6 . 1, 6 . 2 से हराकर बीएनपी परिबास ओपन टेनिस के दूसरे दौर में जगह बनाई। तीसरे सेट में 2 . 0 से पिछड़ने के बाद ओसाका ने तीन ब्रेक प्वाइंट लेकर वापसी की और दो घंटे के भीतर मैच जीत लिया। इस सेट में उन्होंने तीन बार स्टीफेंस की सर्विस तोड़ी।
A battle of the Grand Slam champions ⚔️
Returning to the BNP Paribas Open for the first time in three years, @naomiosaka overcame Sloane Stephens in three sets #IndianWells
— BNP Paribas Open (@BNPPARIBASOPEN) March 11, 2022
ओसाका 2019 के बाद पहली बार यहां खेल रही है। जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अंतिम 32 में हारने के बाद से उन्होंने एक भी टूर्नामेंट नहीं खेला है। चार बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन ओसाका ने मानसिक स्वास्थ्य कारणों से पिछले साल फ्रेंच ओपन से नाम वापिस ले लिया था। पहले दौर में कजाखस्तान की यूलिया पुतिनत्सेवा , डारिया सेविले और टेरेजा मार्तिनकोवा ने भी जीत दर्ज की। पुरूष वर्ग में अमेरिका के मैकेंजी मैकडोनाल्ड, जेंसन ब्रूक्सबी , जैक सोक और जे जे वोल्फ भी अगले दौर में पहुंच गए।
ये भी पढ़ें : Women’s Cricket World Cup : खराब फॉर्म से जूझ रही भारतीय महिला टीम, वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
