बहराइच: बाइक और साइकिल में भिड़ंत, छात्र समेत दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। खैरीघाट के बंधनसिंह पुरवा गांव के पास साइकिल और बाइक में भिडंत हो गई। हादसे में छात्र समेत दो घायल हुए हैं। दोनों घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के मटेरा कला गांव निवासी साबित राम (17) पुत्र राधेश्याम इंटर मीडिएट प्रथम वर्ष का छात्र है। …

बहराइच। खैरीघाट के बंधनसिंह पुरवा गांव के पास साइकिल और बाइक में भिडंत हो गई। हादसे में छात्र समेत दो घायल हुए हैं। दोनों घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के मटेरा कला गांव निवासी साबित राम (17) पुत्र राधेश्याम इंटर मीडिएट प्रथम वर्ष का छात्र है।

शुक्रवार को वह साइकिल से अर्ध वार्षिक परीक्षा देने साइकिल से शिवपुर स्थित इंटर कॉलेज गया था। रामप्यारे शिवशंकर इंटर कालेज से परीक्षा देकर छात्र दोपहर में वापस घर आ रहा था। थाना क्षेत्र के बंधनसिंह पुरवा गांव के पास पहुंचा। तभी विपरीत दिशा से आ रहे गांव निवासी बाइक सवार विजय राज (22) पुत्र लक्षी राम की साइकिल से आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में छात्र और युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पढ़ें-महाराष्ट्र में भी भाजपा 2024 में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी- देवेंद्र फडणवीस

संबंधित समाचार