बहराइच: डीएफओ ने शासन को भेजा पत्र, मिलेगा पांच लाख का मुआवजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज के चहलवा कैलाश नगर निवासी महिला पर गुरुवार को हाथी ने हमला कर मार डाला था। पोस्टमार्टम के बाद डीएफओ ने रिपोर्ट शासन को भेज दी है। मृतक आश्रित को पांच लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्राम चहलवा कैलाश नगर निवासी जुगनी देवी (38) गांव की अन्य …

बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज के चहलवा कैलाश नगर निवासी महिला पर गुरुवार को हाथी ने हमला कर मार डाला था। पोस्टमार्टम के बाद डीएफओ ने रिपोर्ट शासन को भेज दी है। मृतक आश्रित को पांच लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्राम चहलवा कैलाश नगर निवासी जुगनी देवी (38) गांव की अन्य दो महिलाओं के साथ गुरुवार को मवेशी को घास चरा रही थीं। तभी हाथी आ गया। हाथी ने महिलाओं को दौड़ा लिया। जुगनी देवी दौड़ते समय जमीन पर गिर गई थी।

महिला को हाथी ने कुचलकर मार दिया था। जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं थीं। मृतक महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप वधावन ने बताया कि महिला की मौत हाथी के हमले में हुई है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। मृतक महिला के आश्रित को पांच लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

पढ़ें-गोवा: कांग्रेस, MGP का मत घटा प्रतिशत तो भाजपा और आप का बढ़ा, निर्वाचन आयोग ने जारी किए ये आंकड़े…

संबंधित समाचार