बाराबंकी: जनता को रास नहीं आया अखिलेश यादव का फैसला, अंतिम समय में बदले थे मंत्रियों के क्षेत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप और राकेश वर्मा दोनों रामनगर विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ना चाहते थे। दोनों का दावा था कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें हरी झंडी दे दी है। अंतिम समय में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तीन पूर्व मंत्रियों के चुनाव क्षेत्र बदल दिए। जनता को अखिलेश यादव का यह …

बाराबंकी। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप और राकेश वर्मा दोनों रामनगर विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ना चाहते थे। दोनों का दावा था कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें हरी झंडी दे दी है। अंतिम समय में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तीन पूर्व मंत्रियों के चुनाव क्षेत्र बदल दिए। जनता को अखिलेश यादव का यह फैसला रास नहीं आया। इनमें से दो को हार का सामना करना पड़ा तो तीसरे को बमुश्किल जीत मिली।

रामनगर दरियाबाद और कुर्सी विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों में फेरबदल की घोषणा होते ही पार्टी की मुश्किलें शुरू हो गई थी। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से पार्टी टिकट के दावेदार राजा राजीव कुमार सिंह ने इस घोषणा के साथ ही विद्रोह का बिगुल बजा दिया था।

इसी सदमे में उनकी मौत हो गई। पिता का अंतिम संस्कार करने से पहले ही उनके बेटे रितेश कुमार सिंह ने बगावत का झंडा बुलंद कर निर्दल चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। वह निर्दल ही चुनाव मैदान में उतरे। खुद तो नहीं जीत सके लेकिन सपा के उम्मीदवार अरविंद सिंह गोप को हराने में जरूर सफल रहे।

भाजपा उम्मीदवार सतीश शर्मा की जीत का बहुत बड़ा श्रेय रितेश सिंह को भी जाता है। रितेश सिंह को हालांकि 9318 वोट ही मिले। लेकिन उन्होंने समाजवादी पार्टी के खिलाफ माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। और अरविंद कुमार सिंह गोप 95117 मत पाकर भी हार गए। यहां हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से भी भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बना और वह  128 219 मत पाकर विजई हुए।

कुर्सी की बात करें तो यहां से फरीद महफूज किदवई को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी थी। अंतिम समय में किए गए फेरबदल में राकेश वर्मा को यहां भेज दिया गया। राकेश वर्मा 118503 मत पाकर भी चुनाव हार गए। उनके और भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप को मिले मतों के बीच सिर्फ 227 मतों का ही अंतर था जबकि यहां एआईएम आईएम के उम्मीदवार को 8541 और तथा पीस पार्टी के मकसूद अंसारी को  671वोट प्राप्त हुए। साफ है कि इन दोनों उम्मीदवारों ने सपा के आधार कोर्ट में सेंध लगाई।

रामनगर विधानसभा क्षेत्र में भी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार फरीद महफूज किदवई 98499 मत पाकर बमुश्किल 2 61 मतों से चुनाव जीत सके। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के शरद कुमार अवस्थी को 98534 मत प्राप्त हुए। रामनगर वही विधानसभा क्षेत्र है जहां से चुनाव लड़ने के लिए अरविंद सिंह गोप और राकेश वर्मा दोनों अड़े हुए थे। दोनों ही उम्मीदवारों ने पिछले कई महीनों से यहां अपने चुनाव लड़ने की तैयारी भी की थी।

पढ़ें- हरदोई: संदिग्ध अवस्था में हुई दो किशोरियों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार