ई-श्रम पोर्टल पर 29 लाख श्रमिकों ने कराया पंजीकरण, उत्तराखंड का देश में तीसरा स्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में बेरोजगारी के बढ़ते आंकड़ों के बीच ई-श्रम पोर्टल में पंजीकरण करने के मामले में राज्य देश में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। अब तक 29 लाख श्रमिक ई-श्रम पोर्टल में पंजीकरण करा चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से असंगठित क्षेत्र के कामगारों का नेशनल डेटाबेस तैयार करने के …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में बेरोजगारी के बढ़ते आंकड़ों के बीच ई-श्रम पोर्टल में पंजीकरण करने के मामले में राज्य देश में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। अब तक 29 लाख श्रमिक ई-श्रम पोर्टल में पंजीकरण करा चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से असंगठित क्षेत्र के कामगारों का नेशनल डेटाबेस तैयार करने के लिए 30 जुलाई 2021 से ई-श्रम योजना शुरू की गई थी।

ई-श्रम पोर्टल में घरेलू, मनरेगा, कृषि व भूमिधर मजदूरों, आशा और आंगनबाड़ी वर्कर्स, नगरीय असंगठित मजदूरों, भवन निर्माण श्रमिकों, ठेला, फेरीवाले, लघु एवं खुदरा दुकानदारों का पंजीकरण कराया गया। राज्य को 31 लाख 50 हजार 240 कामगारों के पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया था। सात मार्च तक राज्य के 29 लाख, एक हजार, 201 श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है।

इस उपलब्धि के लिए केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने श्रम आयुक्त संजय कुमार व उप श्रम आयुक्त अनिल पेटवाल को सम्मानित किया है।

जिलेवार पंजीकरण की स्थिति

जिला                   पंजीकरण

ऊधमसिंह नगर – 5.61 लाख

हरिद्वार – 5 लाख

देहरादून – 3.82 लाख

नैनीताल – 2.69 लाख

टिहरी गढ़वाल – 2.19 लाख

अल्मोड़ा – 1.92 लाख

पौड़ी गढ़वाल – 1.66 लाख

पिथौरागढ़ – 1.20 लाख

चमोली – 1.19 लाख

उत्तरकाशी – 1.18 लाख

चम्पावत – 86 हजार

बागेश्वर – 85 हजार

रुद्रप्रयाग – 76 हजार

संबंधित समाचार