बाराबंकी: दो शातिर लुटेरे हुए गिरफ्तार, पुलिस ने मोबाइल और नकदी सहित बाइक की बरामद
बाराबंकी। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर टीम की ओर से दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान मल पुरवा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती निवासी रोहित वर्मा उर्फ महाकाल तथा अभिषेक तिवारी पुत्र शिव शंकर निवासी रमवापुर डकाही थाना इकौना जनपद …
बाराबंकी। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर टीम की ओर से दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान मल पुरवा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती निवासी रोहित वर्मा उर्फ महाकाल तथा अभिषेक तिवारी पुत्र शिव शंकर निवासी रमवापुर डकाही थाना इकौना जनपद श्रावस्ती के रूप में की गई है।
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि दोनों आपस में दोस्त है जी और एक ही साथ रहते हैं। अपनी शॉप पूरी करने के लिए दोनों मोबाइल लूट का अपराध करते हैं व लूटे गए मोबाइल को राह चलते लोगों को बेचकर शौक पूरा करते थे दोनों ने मिलकर अपाचे मोटरसाइकिल से बीपी 2 मार्च को कल्याणी नदी से पहले एक महिला से रेडमी मोबाइल लूट लिया था।
वह करीब 2 महीने पहले शारदा नहर बिंदौरा के पास एक महिला से बैग लूट लिया था जिसमें सैमसंग गैलेक्सी का एक मोबाइल और बैंक एटीएम था जिसे कैसरगंज के पास एक अज्ञात व्यक्ति को बेचकर मिले रुपए को आपस में बांट लिया था।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से लूट का एक मोबाइल फोन सहित 3700 रुपए और रूप में प्रयुक्त की गई इसके साथ ही मोटरसाइकिल अपाचे यूपी 46 एल 84 13 बरामद की गई। अभियुक्तों पर संभव संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।
पढ़ें- यूपी चुनाव: गाजियाबाद में अधिकतर उम्मीदवार नहीं बचा सके जमानत, कई प्रत्याशी नोटा से भी पीछे
