हल्द्वानी: लालकुआं-कालाढूंगी तहसील में सुरक्षा के घेरे में रहेंगी ईवीएम वीवीपैट
हल्द्वानी, अमृत विचार। मतगणना समाप्त होने के बाद ईवीएम, वीवीपैट को कड़ी सुरक्षा में तहसील कालाढूंगी और लालकुआं के प्रथम तल के हॉल में सुरक्षित रखा जाएगा। प्रदेश में 10 मार्च को मतगणना संपन्न हो चुकी है। नैनीताल जनपद में छह विधानसभा सीटों पर मतगणना के बाद ईवीएम, वीवीपैट को एमबीपीजी कॉलेज में बने स्ट्रॉंग …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मतगणना समाप्त होने के बाद ईवीएम, वीवीपैट को कड़ी सुरक्षा में तहसील कालाढूंगी और लालकुआं के प्रथम तल के हॉल में सुरक्षित रखा जाएगा।
प्रदेश में 10 मार्च को मतगणना संपन्न हो चुकी है। नैनीताल जनपद में छह विधानसभा सीटों पर मतगणना के बाद ईवीएम, वीवीपैट को एमबीपीजी कॉलेज में बने स्ट्रॉंग रूम और कोषागार में रखा गया था। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार को मतगणना संपन्न होने के बाद ईवीएम, वीवीपैट को कड़ी सुरक्षा में तहसील कालाढूंगी और लालकुआं पहुंचा दिया गया है। जहां 45 दिनों तक ईवीएम, वीवीपैट की कड़ी सुरक्षा की जाएगी। ताकि यदि किसी कारण से ईवीएम, वीवीपैट की जरूरत पड़े तो ईवीएम, वीवीपैट से छेड़छाड़ नहीं हो। हालांकि डेढ़ माह की अवधि के बाद भी ईवीएम, वीवीपैट के सुरक्षा के बंदोबस्त रहेंगे।
विधानसभावार होता है ईवीएम का बंटवारा
लालकुआं तहसील के प्रथम तल में बने हॉल में लालकुआं, भीमताल, नैनीताल विधानसभा सीटों के 460 बीयू, 460 सीयू व 164 वीवीपैट रखे जाएंगे। वहीं कालाढूंगी तहसील के प्रथम तल के हॉल में हल्द्वानी, कालाढूंगी, रामनगर सीटों के 549 बीयू, 549 सीयू, 551 वीवीपैट रखे जाएंगे।
मतगणना के बाद ईवीएम, वीवीपैट को कड़ी सुरक्षा में लालकुआं और कालाढूंगी तहसील में रखा जाता है। इस बाबत जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।
- प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल
