रामपुर : धमोरा में मेडिकल पर डीआई का छापा, सैंपल भरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहजादनगर/रामपुर, अमृत विचार। शहजादनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को औषधि विभाग के अधिकारियों ने मेडिकलों पर छापेमारी कर दी। इस दौरान मेडिकल पर कार्रवाई भी की गई। जिससे अन्य मेडिकल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। धमोरा गांव में शुक्रवार को ड्रग्स इंस्पेक्टर ने अपनी टीम के साथ धमोरा के मेडिकलों पर छापेमारी की। जिससे …

शहजादनगर/रामपुर, अमृत विचार। शहजादनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को औषधि विभाग के अधिकारियों ने मेडिकलों पर छापेमारी कर दी। इस दौरान मेडिकल पर कार्रवाई भी की गई। जिससे अन्य मेडिकल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

धमोरा गांव में शुक्रवार को ड्रग्स इंस्पेक्टर ने अपनी टीम के साथ धमोरा के मेडिकलों पर छापेमारी की। जिससे छापेमारी की सूचना मिलते ही मेडिकल संचालकों में खलबली मच गई। देखते देखते मेडिकलों के शटर गिरने शुरू हो गए। इस दौरान धमोरा में दर्जनों मेडिकल स्टोर के शटर गिरे। इधर उधर भागते नजर आए। धमोरा पुरैना रोड़ स्थित मार्केट में देखते ही देखते मेडिकल की ओर से सन्नाटा पसर गया।

इस दौरान छापेमारी में विभागीय अधिकारीने धमोरा के पुरैना रोड स्थित सिद्दीकी मेडिकल पर अपनी फोर्स के साथ छापेमारी कर दी। छापेमारी से मेडिकल संचालक के हाथ पांव फूल गए। जिसके बाद टीम ने मेडिकलो‍ं से कई तरह की दवाइयों के सैंपल भी ले लिए। साथ ही कार्रवाई करते हुए नमूने लेकर टीम रवाना हो गई। इस दौरान अधिकारी के जाने की सूचना मिलते ही अन्य मेडिकल संचालक अपनी-अपनी दुकानें खोल कर बैठ गए।

संबंधित समाचार