अब रुद्रपुर से जिले में कहीं भी होगा ई-चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। डायल 112 कंट्रोल रूम एवं ई चालान कंट्रोल रूम के संयुक्त पुलिस कोविड-19 रूम का उद्घाटन जिलाधिकारी युगल किशोर पंत और एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने किया। इसके बाद कंट्रोल रूम के पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया इस कंट्रोल रूम से जिले कुल 82 डायल …

रुद्रपुर, अमृत विचार। डायल 112 कंट्रोल रूम एवं ई चालान कंट्रोल रूम के संयुक्त पुलिस कोविड-19 रूम का उद्घाटन जिलाधिकारी युगल किशोर पंत और एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने किया। इसके बाद कंट्रोल रूम के पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।

एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया इस कंट्रोल रूम से जिले कुल 82 डायल 112 कंट्रोल होंगे। चिह्नित स्थानों पर हर वक्त पुलिस मिलेगी। जो तत्काल सेवायें देगी। इन वाहनों के लिए कुल 552 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित कर नियुक्त किया जाएगा। इसी कंट्रोल रूम से नियमों का उल्लंघन करने वालों का सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से ई-चालान भी किया जाएगा।

पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम बनाने में अपना सहयोग देने के लिए उद्यमियों व दूसरे लोगों का आभार जताया। साथ ही सीओ पंतनगर अमित कुमार, सीओ संचार आरडी मठपाल, प्रतिसार निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट, निरीक्षक संचार विजय सिंह अधिकारी, पीआरओ अनिल उपाध्याय, बृजेश सिंह, नवीन महतोलिया, महिला कांस्टेबल ललिता भट्ट, सुनीता फर्त्याल, संगीता आर्या, निर्मला थापा, चांदनी महरा, तुलसी टम्टा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संबंधित समाचार