मुरादाबाद : चुनाव में ड्यूटी करने वाले चालकों को मिलेगा अतिरिक्त भुगतान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले रोडवेज बस चालकों को इस बार विभाग की ओर से अतिरिक्त भुगतान दिया जायेगा। इसके तहत संविदा व नियमित चालकों को 495 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान होगा। मुरादाबाद डिपो के एआरएम सोमपाल सिंह ने बताया कि इस बार विधानसभा चुनाव में ड्यूटी पर गए …

मुरादाबाद, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले रोडवेज बस चालकों को इस बार विभाग की ओर से अतिरिक्त भुगतान दिया जायेगा। इसके तहत संविदा व नियमित चालकों को 495 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान होगा।

मुरादाबाद डिपो के एआरएम सोमपाल सिंह ने बताया कि इस बार विधानसभा चुनाव में ड्यूटी पर गए संविदा चालकों के भुगतान में बढ़ोत्तरी की गई है। इस बाद संविदा चालकों को ड्यूटी, रात्रि विराम व डायट मिलाकर 495 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। मुरादाबाद रीजन में लगभग 100 बसें अर्द्धसैनिक व पुलिस बलों को लेकर चुनाव ड्यूटी में गई थीं। इन बसों में तैनात सभी चालकों को इसका लाभ दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : 29 मार्च को होगी जयाप्रदा मामले की सुनवाई

संबंधित समाचार