अमरोहा : जमानत भी नहीं बचा पाए 30 प्रत्याशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर 43 प्रत्याशी चुनाव लड़े, जिनमें से 30 प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। भाजपा, सपा, बसपा के कुल 13 प्रत्याशी ही अपनी जमानत बचा सके। जिले की चार विधानसभा सीटों से कुल 43 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। चुनाव से पहले ही अमरोहा सदर विधानसभा …

अमरोहा, अमृत विचार। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर 43 प्रत्याशी चुनाव लड़े, जिनमें से 30 प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। भाजपा, सपा, बसपा के कुल 13 प्रत्याशी ही अपनी जमानत बचा सके।

जिले की चार विधानसभा सीटों से कुल 43 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। चुनाव से पहले ही अमरोहा सदर विधानसभा सीट से कंग्रेस प्रत्याशी सलीम खान ने सपा प्रत्याशी महबूब अली को समर्थन देकर चुनावी दौड़ से बाहर हो गए थे। इस तरह जिले में 42 प्रत्याशी मैदान में थे। गुरुवार को मंडी समिति में हुई मतगणना के बाद जिले की दो सीटों पर भाजपा और दो सीटों पर सपा का कब्जा रहा।

भाजपा, सपा और बसपा को छोड़कर कांग्रेस समेत अन्य दलों के बाकी प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। चुनाव आचार संहिता के मुताबिक विधानसभा सीट पर कुल मतदान का छठवां हिस्सा प्राप्त न करने वाले प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाती है। हसनपुर विधानसभा सीट पर पर सबसे अधिक 276645 मत पड़े। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी आसिम साबरी समेत 9 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई, जबकि नौगांवा सादात विधानसभा सीट पर 243899 मत पड़े थे।

यहां कम मत पाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी रेखा रानी समेत 8 प्रत्याशियांे की जमानत जब्त हो गई। वहीं, धनौरा विधानसभा सीट पर 242521 मत पड़े। यहां जमानत बचाने से कम मत पाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी समरपाल सिंह समेत सात प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। भाजपा के अलावा सपा और बसपा प्रत्याशी ही जमानत बचा पाए। अमरोहा विधानसभा सीट पर 223179 मत पड़े, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सलीम खान समेत छह प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

संबंधित समाचार