बरेली: जालसाज ने मरीज को खून दिलाने के नाम पर 6 हजार रुपये ठगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में एक जालसाज से खून दिलाने का बहाना करके मरीज के परिजनों से 6 हजार रुपये ठग लिए। उन्हें विश्वास दिलाने के लिए जालसाज ने खुद को मीडिया कर्मी बताया। पीड़ित की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।  शहर के मोहल्ला छोटी बमनपुरी निवासी राजीव रस्तोगी को तबीयत खराब …

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में एक जालसाज से खून दिलाने का बहाना करके मरीज के परिजनों से 6 हजार रुपये ठग लिए। उन्हें विश्वास दिलाने के लिए जालसाज ने खुद को मीडिया कर्मी बताया। पीड़ित की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। 

शहर के मोहल्ला छोटी बमनपुरी निवासी राजीव रस्तोगी को तबीयत खराब होने पर बुधवार शाम 5 बजे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को जांच के बाद डॉक्टर ने राजीव के लिए चार यूनिट खून की कमी बताई। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे राजीव के परिजन इमरजेंसी वार्ड के बाहर खड़े थे, तभी उनके पास एक युवक पहुंचा, जिसने खुद को मीडिया कर्मी और नाम मोनू बताया। उसके पूछने पर राजीव के परिजन ने खून का इंतजाम न होने की बात कही।

इस पर युवक ने बहाना किया कि शहर की ब्लड बैंकों में उसके कई परिचित हैं। चार यूनिट ब्लड के लिए दस हजार रुपये खर्च करने होंगे। हामी भरने पर उन्हें युवक विकास भवन के पास एक निजी अस्पताल ले गया। वहां राजीव के परिजन को अस्पताल के बाहर खड़ा कर दिया और 6 हजार रुपये लेकर अंदर चला गया। लौटने पर युवक ने कहा कि बाकी रुपये ब्लड का इंतजाम होने पर देने होंगे। इसके बाद सभी जिला अस्पताल लौट गए। कुछ देर बाद युवक ब्लड का इंतजाम करने का बहाना करके जिला अस्पताल से खिसक गया।

युवक एक घंटे तक नहीं लौटा तो मरीज के परिजन को ठगी होने का आशंका हुई। उन्होंने इधर-उधर जाकर कुछ देर युवक को तलाश किया। कुछ पता नहीं लगा तो कोतवाली जाकर युवक के खिलाफ तहरीर दे दी है।

वर्जन:
परिजनों की ओर से युवक के खिलाफ ठगी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
–हिंमाशु निगम, इंस्पेक्टर, कोतवाली

संबंधित समाचार