रामपुर: 17 राउंड के बाद बिलासपुर की मतगणना में ‘लफड़ा’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। सपा प्रत्याशी अमरजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि 17वें राउंड के बाद मगणना में लफड़ा हुआ है। 18वें राउंड तक हमें 23 हजार से ज्यादा वोट मिल रहे थे। इसके बाद अचानक एनाउंसमेंट रोक दिया गया। उनका कहना है …

रामपुर, अमृत विचार। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। सपा प्रत्याशी अमरजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि 17वें राउंड के बाद मगणना में लफड़ा हुआ है। 18वें राउंड तक हमें 23 हजार से ज्यादा वोट मिल रहे थे। इसके बाद अचानक एनाउंसमेंट रोक दिया गया। उनका कहना है कि मतदानकर्मी भी हमारे पक्ष में हैं। ईवीएम में हमारे वोट थे, बैलेट की गिनती देर से क्यों की गई, तमाम ऐसे सवाल हैं जिन्हें हमारे कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं हैं।

बता दें कि बिलासपुर में प्रशासन ने भाजपा के बलदेव औलख को 101998 वोट मिलना बताया है, जबकि सपा के अमरजीत सिंह को 101691 वोट दर्शाए हैं। बल्देव को 307 वोटों से विजयी घोषित किया गया था। अब इस जीत पर सपा के अमरजीत सिंह ने सवाल खड़े कर दिए हैं। अमरजीत सिंह का कहना है कि 17वें राउंड के बाद एनाउंसमेंट में देरी की गई। 18वें राउंड में 23 हजार कुछ वोटों से हम आगे थे। एनाउंसमेंट रोकने की बात समझ में नहीं आई। हमारे कार्यकर्ता कह रहे हैं वो सही है। कहीं न कहीं लफड़ा है। मतगणना कर्मचारी भी नाराज थे। कह रहे थे कि सरकार के खिलाफ हैं।

हम समझ नहीं पा रहे हैं कि ईवीएम हमारे वोटों से भरी थीं, कैसे क्या हुआ। बैलेट की गिनती देरी से क्यों शुरू की गई, समझ में नहीं आ रहा है। मेरे क्षेत्र की जनता विश्वास नहीं कर रही है। उनका आरोप है कि कहीं न कहीं प्रशासन ने उनके साथ बेईमानी की है। इसके बारे में वे जल्द कोई फैसला लेंगे। मेरे साथ ईमानदारी के साथ एक लाख जनता साथ खड़ी है। जो हुआ है उसके बारे में जल्द कोई कठोर कदम उठाएंगे।

मुस्लिम समाज ने भेदभाव के साथ वोट किया : औलख
बिलासपुर से जीते भाजपा के प्रत्याशी राज्यमंत्री बलदेव औलख ने कहा है कि प्रदेश में मुस्लिम समाज ने एक तरफा मतदान भेदभाव के साथ किया है। यह ठीक नहीं है। प्रदेश सरकार ने और केंद्र सरकार ने सबका साथ सबका विकास के तहत जोभी योजनाएं चलाईं हैं, उसमें मुस्लिम समाज के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया था। इस तरह मुस्लिम समाज को वोट नहीं करना चाहिए। हमारे में कोई कमी है? हमारा साथ क्यों नहीं देना चाहते हैं आगे कुछ सोचना पड़ेगा। उन्होंने अपनी जीत पर क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत ही काम करेगी। मुस्लिम समाज से कभी भेदभाव नहीं किया है और ना ही करेगी।

कहीं किसान आंदोलन से तो नहीं घटे वोट
बिलासपुर में किसान आंदोलन का व्यापक असर था। इस क्षेत्र से भाजपा के बलदेव औलख और सपा के सरदार अमरजीत सिंह मैदान में थे। किसान आंदोलन में दो किसानों की मौत हुई थी। इनमें बिलासपुर क्षेत्र के किसान थे। किसान यूनियन ने उन किसानों को शहीद का दर्जा दिया है। माना जा रहा है कि बिलासपुर में भाजपा का वोट बैंक कहीं किसान आंदोलन की वजह से तो नहीं खिसका है। इसीलिए बलदेव औलख की जीत सिर्फ 307 वोटों से होना इसी का नतीजा तो नहीं है। राजनीतिक पंडित ऐसा ही गणित लगा रहे हैं।

संबंधित समाचार