बरेली: बीडीए टीम पहुंची लूथरा टॉवर के मालिक ने जमा कराए 50 लाख
बरेली, अमृत विचार। एकता नगर में आवासीय क्षेत्र में भव्य व्यावसायिक निर्माण कराने वाले लूथरा टावर पर भी बीडीए की कार्रवाई होने से पहले ही टावर के मालिकों ने 50 लाख रुपए की कंपाउडिंग जमा कर दी है। एकता नगर चौराहे के पास बीडीए की डबल स्टोरी कालोनी के पास मुख्य सड़क पर मॉडल शाप के …
बरेली, अमृत विचार। एकता नगर में आवासीय क्षेत्र में भव्य व्यावसायिक निर्माण कराने वाले लूथरा टावर पर भी बीडीए की कार्रवाई होने से पहले ही टावर के मालिकों ने 50 लाख रुपए की कंपाउडिंग जमा कर दी है।
एकता नगर चौराहे के पास बीडीए की डबल स्टोरी कालोनी के पास मुख्य सड़क पर मॉडल शाप के सामने बने लूथरा टॉवर नाम का यह व्यवासायिक भवन अवैध रूप से तैयार कर लिया गया। पांच साल पहले बुझे मन से जब बीडीए ने कार्यवाही करनी चाही तो कोर्ट से स्टे लाकर निश्चित रूप से व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही थी। वीसी बीडीए ने जब इस भवन के जानकारी की तो प्राधिकरण की तरफ से कोर्ट में सुस्त पैरवी की भी बात सामने आई।
वीसी जोगिन्दर सिंह ने प्राधिकरण में चल रहे सभी स्टे को शीघ्र वैकेट कराने के निर्देश दिए तो काम में तेजी आई और दो स्टे को छोड़ कर सभी वैकेट भी हो गए। प्राधिकरण की इस कार्यवाही की जानकारी होने के बाद टॉवर के मालिक भी सकते में थे।
शुक्रवार को दोपहर में बीडीए की टीम लूथरा टॉवर पहुंची थी। उसने कार्रवाई के बारे में टॉवर के मालिक से बात की। इसी के बाद कंपाउडिंग शुल्क जमा करने को लूथरा टावर के मालिक राजी हुए। उन्होंने आनन फानन में 50 लाख रुपए की कंपाउडिंग शुल्क जमा करके ध्वस्तीकरण कार्यवाही से बच गए हैं।
वर्जन- प्राधिकरण अवैध निर्माण और कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान जारी रहेगा। अब इसमें और तेजी लाई जाएगी। अवैध निर्माण के खिलाफ एकता नगर में लूथरा टॉवर पर बीडीए की टीम गई थी।टॉवर के मालिकों ने 50 लाख रुपया जमा किया है।
–जोगिन्दर सिंह, वीसी बीडीए
