आज का राशिफल। 12 मार्च, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज दोस्तों के साथ आप कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपमें उच्च पद प्राप्त करने की अभिलाषा रहेगी। नया मकान खरीदने का विचार बनाएंगे। सीनियर्स आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। वृष आज अपने खानपान को संयमित रखें। फाइनेंस को लेकर अनावश्यक तनाव …

मेष

आज दोस्तों के साथ आप कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपमें उच्च पद प्राप्त करने की अभिलाषा रहेगी। नया मकान खरीदने का विचार बनाएंगे। सीनियर्स आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।

वृष

आज अपने खानपान को संयमित रखें। फाइनेंस को लेकर अनावश्यक तनाव हो सकता है। कला जगत से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। गृहस्थ जीवन का तनाव दूर होगा। आय के स्रोत थोड़े कमजोर रहेंगे।

मिथुन

आज स्वभाव में ताजगी बनी रहेगी। उच्च पद प्राप्त करने की अभिलाषा मन में जागृत होगी। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। धन संंबंधी मामलों को लेकर अपनी नीयत साफ रखें। व्यवसाय में सावधानी पूर्वक एग्रीमेंट करें।

कर्क

आज सोचे हुए कार्यों में विलंब हो सकता है। सोशल मीडिया पर गलत लोगों से दोस्ती न करें। मन की बातों को कहने में संकोच न करें। अपने व्यवहार को नियत्रिंत रखें। कार्यक्षेत्र की मशीनों के मेंटीनेंस में धन खर्च हो सकता है।

सिंह

आज अचल संपत्ति के क्रय-विक्रय से आपको लाभ होगा। साझेदारी के व्यवसाय में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आप दोस्तों के साथ छुट्टी का प्लान कर सकते हैं। प्रेमी जन के साथ आप यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप चतुराई पूर्वक निर्णय लेंगे।

कन्या

आज धन के मामले में किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। रुके हुए काम को पूरा करने में अपना ध्यान लगायें। नए बिजनेस की योजना बना सकते हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ेगी। अपने संपर्क का आप लाभ उठा पायेंगे।

तुला

आज अपनी कार्यप्रणाली को लेकर मूल्यांकन कर सकते हैं। आपके निजी जीवन में कुछ असंतुलन हो सकता है। गूढ़ विद्याओं और रिसर्च में बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र के तनाव को अपने काम पर हावी न होने दें।

वृश्चिक

आज दांपत्य संबंधों में तनाव हो सकता है। बदलते मौसम को लेकर समस्या हो सकती है। शुभचितंकों की राय लेकर काम करना हितकारी होगा। कटु शब्दों का प्रयोग करने से रिश्ते खराब हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में बाधा होने की आशंका है।

धनु

आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दांपत्य संबंधों की कड़वाहट दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। लोग आपकी मदद करने का प्रयास करेंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए लोन ले सकते हैं।

मकर

आज छिपे हुए शत्रुओं की पहचान होगी। अपने काम की गुणवत्ता को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। प्रेम विवाह को लेकर परिवार की सहमति अवश्य लें।

कुंभ

आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। प्रभावशाली लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। दोस्तों के बीच किसी मामले को लेकर तकरार हो सकती है। सर्वाइकल और मांसपेशियों में जकड़न की समस्या होने की आशंका है।

मीन

आज सहकर्मी आपसे बहुत अच्छा व्यवहार रखेंगे। छात्रों को पढ़ाई में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। दूसरों के भरोसे अपना काम न छोड़ें। राजनीतिक लोगों को प्रतिद्वन्द्वियों के कारण परेशानी हो सकती है।