बहराइच: अपना दल के विधान मंडल दल के नेता बने राम निवास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नानपारा विधानसभा से अपना दल एस और भाजपा गठबंधन से चुनाव जीतने वाले राम निवास वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पार्टी ने विधान मंडल दल में अपना दल का अध्यक्ष बनाया है। बहराइच के नानपारा विधानसभा सीट से भाजपा और अपना दल एस के गठबंधन प्रत्याशी राम निवास वर्मा ने सपा के कद्दावर …

बहराइच। नानपारा विधानसभा से अपना दल एस और भाजपा गठबंधन से चुनाव जीतने वाले राम निवास वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पार्टी ने विधान मंडल दल में अपना दल का अध्यक्ष बनाया है।

बहराइच के नानपारा विधानसभा सीट से भाजपा और अपना दल एस के गठबंधन प्रत्याशी राम निवास वर्मा ने सपा के कद्दावर नेता पूर्व विधायक दिलीप वर्मा की पत्नी माधुरी वर्मा को चुनाव में हराया है। शुक्रवार को लखनऊ में अपना दल एस के विधायकों की बैठक पार्टी प्रमुख अनुप्रिया पटेल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विधायक राम निवास वर्मा का कद बढ़ाया गया है।

उत्तर प्रदेश विधान सभा में अपना दल के विधान मंडल का नेता राम निवास वर्मा को बनाया गया है। इससे जिले में समर्थकों में हर्ष है। मालूम हो कि अपना दल एस ने प्रदेश की 17 सीट पर चुनाव लड़ते हुए 12 में जीत दर्ज की है। इस पर प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी बन गई है।

पढ़ें- डगमगाने लगी RLD की सियासी जमीन, बचा पाए केवल छपरौली का 84 साल पुराना किला

संबंधित समाचार