मिलिंद गाबा जल्द करने जा रहे गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल से शादी, फाइनल हुई वेडिंग डेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सिंगर की शादी की डेट्स भी आउट हो गई हैं। वो अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल के साथ शादी करने जा रहे हैं। दोनों पिछले 4 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मिलिंद की शादी एक बातचीत में …

मुंबई। पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सिंगर की शादी की डेट्स भी आउट हो गई हैं। वो अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल के साथ शादी करने जा रहे हैं। दोनों पिछले 4 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

मिलिंद की शादी

एक बातचीत में मिलिंद ने बताया कि इस समय वो संगीत सेरेमनी और आउटफिट ट्रायल्स में बिजी हैं। सिंगर 16 अप्रैल, 2022 को प्रिया बेनीवाल के साथ शादी करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि- मैं थोड़ा नर्वस हूं। लेकिन ये एक्साइटिंग भी है। ये एडवेंचरस भी है। ये जीवन का एक नया चैप्टर है। मैंने कई सारे वेडिंग शोज में परफॉर्म किया है मगर कभी अपनी वेडिंग का एक्सपीरियंस किया नहीं।

मैं कमजोर पड़ा तब उसने मेरी मदद की

मिलिंद ने कहा- मैं जो कुछ भी कर रहा हूं वो उसके लिए ही है। मैं उसे मुस्कुराते हुए देखना चाहता हूं। 4 साल पहले चीजे अलग थीं और मुश्किल भी थी। मैं स्ट्रगल तो आज भी कर रहा हूं मगर आज चीजें पहले के मुकाबले आसान है। जब मैं कुछ नहीं था तब प्रिया ने मेरा सपोर्ट किया था। ये बात मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैं इस बात के लिए उसकी कद्र करता हूं कि उसने शुरू से ही मेरा साथ दिया। जब मैं कमजोर पड़ा तब उसने मेरी मदद की। आज मैं उसके साथ भावनात्मक रूप से काफी ज्यादा जुड़ गया हूं।

मेहमानों की लिस्ट बहुत बड़ी है

सिंगर ने कहा- मेहमानों की लिस्ट बहुत बड़ी है। हम अभी भी इसपर काम कर रहे हैं। कार्ड्स बनने शुरू हो चुके हैं। मैं हर एक चीज अपनी तरफ से पर्फेक्ट चाहता हूं। मेरे लिए ये कुछ ऐसी ही फीलिंग है जैसा किसी को एग्जाम देने से पहले लगता है। लुक्स की बात करूं तो मैं अपने बालों को लेकर काफी कॉन्सियस हूं। मुझे नहीं पता कि मैं सेहरा में कैसा लगूंगा। प्रिया की बात करूं तो वो एक्स्ट्रा कॉन्सियस रहती है लुक्स को लेकर। उसे पता रहता है कि किस वक्त उसे क्या पहनना है और कैसा आउटफिट बेहतर होगा।

पढ़ें-बिजनौर में डबल मर्डर : 12 दिन से लापता सपा के प्रदेश सचिव और उनकी पत्नी के शव घर में दफन मिले, चार आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार