मेरठ: प्रोफेसर को बाइक सवार दो बदमाशों ने मारी गोली, जांच हुई तेज
मेरठ। जिले के मोदीपुरम इलाके में शुक्रवार शाम वेटनरी कॉलेज के डीन डॉ. राजवीर सिंह पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। उनको मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बते दें, थाना क्षेत्र …
मेरठ। जिले के मोदीपुरम इलाके में शुक्रवार शाम वेटनरी कॉलेज के डीन डॉ. राजवीर सिंह पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। उनको मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
बते दें, थाना क्षेत्र में मोदीपुरम कृषि यूनिवर्सिटी के पास पहुंचे तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने पर उन पर पिस्टल से ताबड़तोड़ गोली बरसा दी। हमले की सूचना पर पल्ल्वपुरम एसओ व यूपी 112 की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। दो चश्मदीद ने पुलिस को बताया की एक युवक हेलमेट पहने था, जबकि दूसरे के गले में अंगोछा था।
पढ़ें- Fighter Release Date Out: ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट हुई आउट, एक्टर ने दी जानकारी
