सपा की हार के बाद बोले शिवपाल- माहौल अनुकूल था, पार्टी में कमियां थीं
लखनऊ। यूपी परिणाम के बाद जसवंतनगर सीट से सपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े शिवपाल यादव ने अपनी सीट पर जीत हासिल की है लेकिन सपा प्रदेश में सरकार नहीं बना पाई। जिसके बाद उन्होंने कहा, माहौल अनुकूल था, पार्टी में कमियां थीं, हम उन पर विचार करेंगे और उनका विश्लेषण करेंगे। शिवपाल बोले …
लखनऊ। यूपी परिणाम के बाद जसवंतनगर सीट से सपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े शिवपाल यादव ने अपनी सीट पर जीत हासिल की है लेकिन सपा प्रदेश में सरकार नहीं बना पाई। जिसके बाद उन्होंने कहा, माहौल अनुकूल था, पार्टी में कमियां थीं, हम उन पर विचार करेंगे और उनका विश्लेषण करेंगे। शिवपाल बोले पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा, जीतने वाले विधायकों के साथ हमारा वोट-शेयर बढ़ा है लेकिन कहीं न कहीं बीजेपी को फायदा मिला है।
सपा की हार के बाद भी शिवपाल यादव ने यूपी की जनता का शुक्ररिया किया था और धन्यवाद बोला था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, जसवंतनगरवासियों से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। प्रदेश की सम्मानित जनता द्वारा दिए गए जनादेश का हृदय से सम्मान करते हुए एक मजबूत विपक्ष के सृजन हेतु प्रदेशवासियों को आभार व बधाई देता हूं।
इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा सीट पर सपा जीत दर्ज की। शिवपाल यादव ने भाजपा के उम्मीदवार विवेक शाक्य को 90979 वोटों से हरा दिया। जसवंत नगर विधानसभा सीट पर अब तक 16 चुनाव हुए हैं। जिसमें से 12 मुलायम सिंह यादव या शिवपाल यादव ने जीते हैं।
पढ़ें-वाराणसी: ‘बुलडोजर बाबा’ का समर्थकों में दिखा क्रेज, बनवा रहे हाथों में टैटू
