बहराइच: मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए पुलिस ने मारा छापा, हुई गिरफ्तारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नानपारा पुलिस ने चोरी की बाइक और कपड़े के साथ शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बरामद बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया है। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार के निर्देशन में शनिवार को नानपारा पुलिस मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चला रही थी। कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि …

बहराइच। नानपारा पुलिस ने चोरी की बाइक और कपड़े के साथ शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बरामद बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया है। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार के निर्देशन में शनिवार को नानपारा पुलिस मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चला रही थी।

कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक रवि कुमार यादव, अमरनाथ यादव, अजय कश्यप और छोटेलाल की टीम ने हांडा बसेहरी गांव में छापेमारी की। यहां पर एक युवक ग्रामीण के यहां मुखबिर की सूचना पर मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए छापा मारा गया।

छापे मारी के दौरान चोरी की बाइक और एक गट्ठर रेडिमेड कपड़े के साथ शातिर बदमाश को पुलिस ने पकड़ा। उसकी पहचान हांडा बसेहरी गांव निवासी उमेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश तिवारी के रूप में हुई है। बरामद बाइक और कपड़े को पुलिस ने सीज कर दिया है।

पढ़ें- बाराबंकी: समाजवादी पार्टी ने वोट के साथ बढ़ाई सीटें, प्रदर्शन दोहराने में चूक गई भाजपा

संबंधित समाचार