कानपुर देहात: डायट प्रवक्ता की दुर्घटना में मौत, अप्रैल में होनी है बेटी की शादी
कानपुर देहात। जनपद के भोगनीपुर थानाक्षेत्र में मोटरसाइकिल से सड़क पार कर रहे डाइट के प्रवक्ता की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूल रूप से बरौर थानाक्षेत्र के मुंडेरा गांव में रहने वाले शशीकांत सचान (59) मौजूदा समय मे विद्यार्थी नगर …
कानपुर देहात। जनपद के भोगनीपुर थानाक्षेत्र में मोटरसाइकिल से सड़क पार कर रहे डाइट के प्रवक्ता की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूल रूप से बरौर थानाक्षेत्र के मुंडेरा गांव में रहने वाले शशीकांत सचान (59) मौजूदा समय मे विद्यार्थी नगर नगर पालिका रोड पुखरायां में मकान बनाकर रह रहे थे और जिला प्रशिक्षण संस्थान डाइट में रसायन के वरिष्ठ प्रवक्ता थे। शशीकांत के घर मे कुछ काम चल रहा है। जिसको लेकर वह मौरंग को लेने के लिए गए थे और उसे लेकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान जब वह हाइवे पार कर रहे थे तभी वह जब विवेकानन्द की तरफ के कालपी हाइवे पर चढ़े तो कानपुर की ओर से आ रही चार पहिया ने उनको टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से वो उछल कर दूर जा गिरे राहगीरों ने जब उनको पास के अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। शशीकांत सचाम डाइट में सीनियर प्रवक्ता के पद पर तैनात थे वहीं उनकी पत्नी सन्नो सचान जूनियर हाई स्कूल शिखवापुर में प्रधानाचार्य पद पर तैनात है।
अप्रैल में होनी थी बेटी की शादी
शशिकांत सचान की बेटी प्रज्ञा सचान की शादी 22 अप्रैल को होनी थी वही 3 अप्रैल को गोद भराई का भी कार्यक्रम था लेकिन शादी से पहले ही पिता की मौत से प्रज्ञा पूरी तरीके से टूट गई है घर में शोक की लहर दौड़ गई है।
पढ़ें-आजमगढ़: बाहुबली का जलवा कायम, चुनाव में रमाकांत यादव की सच हुई भविष्यवाणी
