अयोध्या: पोस्टल बैलेट में सपा फर्स्ट, भाजपा सेकेंड व बसपा तीसरे नंबर पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या में चुनावी नतीजे आने के बाद बड़े ही चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। इस बार बैलेट पेपर में सबसे अधिक वोट समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को ही मिला है। बैलेट में सबसे अधिक वोट अयोध्या विधानसभा में पड़ा है। सपा प्रत्याशी तेज नारायण पांडे पवन 964 वोट पाकर जनपद की पांच …

अयोध्या। अयोध्या में चुनावी नतीजे आने के बाद बड़े ही चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। इस बार बैलेट पेपर में सबसे अधिक वोट समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को ही मिला है। बैलेट में सबसे अधिक वोट अयोध्या विधानसभा में पड़ा है। सपा प्रत्याशी तेज नारायण पांडे पवन 964 वोट पाकर जनपद की पांच सीटों में सबसे अधिक मत पाने वाले उम्मीदवार बन गए हैं।

भाजपा दूसरे नंबर व बसपा तीसरे नंबर की पार्टी रही, जबकि कांग्रेस सहित बाकी प्रत्याशियों को एक्का-दुक्का वोट पाकर ही संतुष्ट होना पड़ा। अयोध्या विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता को 629 व बसपा प्रत्याशी रवि प्रकाश को 102 वोट मिले थे। इसी तरह गोसाईगंज विधानसभा में सपा प्रत्याशी अभय सिंह को 676, भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी को 371 व बसपा के राम सागर को 132 पोस्टल वोट मिले थे।

बीकापुर विधानसभा में सपा प्रत्याशी फिरोज खां गब्बर को 656, भाजपा प्रत्याशी अमित सिंह चौहान को 361 व बसपा प्रत्याशी सुनील को 86 पोस्टल वोट मिले थे। मिल्कीपुर विधानसभा में सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को 714, भाजपा प्रत्याशी बाबा गोरखनाथ को 289 व बसपा प्रत्याशी मीरा देवी को 34 पोस्टल वोट मिले थे। इसी तरह रुदौली में भी सपा प्रत्याशी आनंद सेन को 226, भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र यादव को 139 व बसपा प्रत्याशी अब्बास अली जैदी रुश्दी को 111 पोस्टल वोट मिले थे।

अयोध्या-बीकापुर छोड़ कांग्रेस दहाई का आंकड़ा पार न कर सकी

पोस्टल बैलेट में कांग्रेस पार्टी को मतदाताओं ने पसंद नहीं किया। कर्मचारी मतदाताओं ने अन्य पार्टियों की कांग्रेस को गिने चुने वोट दिए। अयोध्या प्रत्याशी रीता मौर्या और बीकापुर प्रत्याशी अखिलेश यादव को 10-10 वोट मिले। मिल्कीपुर प्रत्याशी बृजेश कुमार को 6, गोसाईगंज में शारदा देवी को 4 व रुदौली प्रत्याशी दयाशंकर शुक्ल को एक भी पोस्टल वोट नहीं मिला।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: उत्तराखंड का एक गांव जहां “भगवान की कसम” खाकर लाखों का लोन चुटकियों में मिल जाता है

संबंधित समाचार