नैनीताल: बाघ और तेंदुओं की खुराक से हटाया अंडा
नैनीताल, अमृत विचार। गर्मी शुरू होते ही चिड़ियाघर के पशु-पक्षियों के डाइट चार्ट में बदलाव किया गया है। जू प्रबंधन ने हाल ही में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में सप्लीमेंट, प्रोटीन और विटामिन की मात्रा सर्दियों की अपेक्षा कम कर दी है। साथ ही बाघ और तेंदुओं की खुराक से अंडा हटा दिया है। मालूम …
नैनीताल, अमृत विचार। गर्मी शुरू होते ही चिड़ियाघर के पशु-पक्षियों के डाइट चार्ट में बदलाव किया गया है। जू प्रबंधन ने हाल ही में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में सप्लीमेंट, प्रोटीन और विटामिन की मात्रा सर्दियों की अपेक्षा कम कर दी है। साथ ही बाघ और तेंदुओं की खुराक से अंडा हटा दिया है।
मालूम हो कि हर साल ठंड में इजाफा होते ही नैनीताल स्थित जीबी पंत वन्य प्राणी उद्यान में वन्यजीवों के खान-पान में बदलाव किया जाता है। इसके लिए सर्दियों में जू में मौजूद बाघ, तेंदुआ, मारखोर और भालू के भोजन में प्रोटीन बढ़ाया गया था। भालू की डाइट में शहद और बाघ, तेंदुआ व रेड पांडा को अंडा दिया जा रहा था। अब गर्मी को देखते हुए अंडे को डाइट से हटा दिया गया है और भालू को दिए जाने वाली शहद की मात्रा को भी कम कर दिया गया है।
रेंजर अजय रावत ने बताया की मौसम के अनुरूप में वन्य जीवों को दिए जाने वाली डाइट में थोड़ा बदलाव किया गया है, जिससे उन्हें सही पोषण मिल सके। बताया कि अभी बाघ और तेंदुए को मांस के साथ अंडा नहीं दिया जा रहा है। वहीं, भालू को चावल, हरा साग, जौ व चने का आटा, दूध, मौसमी फल दिए जा रहे हैं। गुड़ व शहद को कम किया गया है।
